Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
विश्व योग दिवस पर योगमय हुआ विश्व ,पीएम ने योग कर देश को दिया स्वस्थ रहने का संदेश – जय हिन्द जनाब विश्व योग दिवस पर योगमय हुआ विश्व ,पीएम ने योग कर देश को दिया स्वस्थ रहने का संदेश – जय हिन्द जनाब

विश्व योग दिवस पर योगमय हुआ विश्व ,पीएम ने योग कर देश को दिया स्वस्थ रहने का संदेश

सरकारी-गैर सरकारी संस्थानों में योग का दिखा क्रेज
हम सभी का एकत्रित होना सौभाग्य की बात : पीएम
उत्तराखंड। आज विश्व योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मां गंगा की इस भूमि पर, जहां चारधाम स्थित हैं, जहां आदि शंकराचार्य आए, जहां स्वामी विवेकानंद कई बार आए, वहां योग दिवस पर हम सभी का इस तरह एकत्रित होना, किसी सौभाग्य से कम नहीं। उत्तराखंड तो वैसे भी अनेक दशकों से योग का मुख्य केंद्र रहा है। यहां के ये पर्वत स्वत: ही योग और आयुर्वेद के लिए प्रेरित करते हैं। सामान्य से सामान्य नागरिक भी जब इस धरती पर आता है, तो उसे एक अलग तरह की, एक दिव्य अनुभूति होती है। इस पावन धरा में अद्भुत स्फूर्ति है, स्पंदन है, सम्मोहन है।ये हम सभी भारतीयों के लिए गौरव की बात है कि आज जहां-जहां उगते सूर्य के साथ जैस-जैसे सूरज अपनी यात्रा करेगा, सूरज की किरण पहुंच रही है, प्रकाश का विस्तार हो रहा है, वहां – वहां लोग योग से सूर्य का स्वागत कर रहे हैं। देहरादून से लेकर डबलिन तक, शंघाई से लेकर शिकागो तक, जकार्ता से लेकर जोहानिसबर्ग तक, योग ही योग, योग ही योग है।

स्टेडियम में योग के लिए उमड़ा जनसैलाब

नोएडा। योग दिवस के मौके पर आज नोएडा स्टेडियम में वित्त एवं रेल मंत्री पीयूष गोयल, शहर विधायक पंकज सिंह, पूर्व विधायक विमला बाथम, महानगर अध्यक्ष भाजपा राकेश शर्मा आदि ने लोगों के साथ योग किया। नोएडा एंट्रेप्रिनियोर्स एसोसिएशन एवं भारत विकास परिषद् के साथ-साथ कई
अन्य संस्थाओं ने इस योग शिविर में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
एनइए अध्यक्ष विपिन मल्हन ने योग करने के लिए उद्यमियों को कहा। वहीं, योग-डे के मौके पर जिला प्रशासन की ओर से एडीएम प्रशासन कुमार विनीत की अगुवाई में योग किया गया। नोएडा के विभिन्न सेक्टरों में आरडब्ल्यूए की तरफ से योग शिविर का आयोजन किया। वहीं, सेक्टर 50 स्थित रवि बोर्डिंग स्कूल में योग किया गया। जिसमें छात्रों के साथ-साथ अभिभावकों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

यहां से शेयर करें