Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
अनुसूचित आयोग के पदाधिकारियों ने पद संभाले – जय हिन्द जनाब अनुसूचित आयोग के पदाधिकारियों ने पद संभाले – जय हिन्द जनाब

अनुसूचित आयोग के पदाधिकारियों ने पद संभाले

हरियाणा के सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल की अध्यक्षता में  अनुसूचित जाति आयोग के पदाधिकारियों का पद ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इसमें चेयरमैन रविन्द्र बलियाना, वाईस चेयरमैन विजेन्द्र बड़गुज्जर तथा रवि तारांवाली, मीना नरवाल एवं रतन लाल बामनियां ने बतौर सदस्य पद ग्रहण किया।
सहकारिता मंत्री ने आयोग के पदाधिकारियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि सरकार ने आयोग के पदाधिकारियों को समाज हितों के लिए जो जिम्मेवारी एवं दायित्व सौंपा हैं, उसे बखूबी निभाएंगे। इसके गठन से अनुसूचित जाति के पीड़ित लोगों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित होगा।
उन्होंने कहा कि राज्य में काफी समय से अनुसूचित जाति आयोग का गठन करने की मांग उठाई जा रही थी। सरकार ने आयोग का गठन कर समाज के लोगों की लम्बित मांग पूरी की है। इससे समाज के लोगों में खुशी है और इससे सामाजिक सुरक्षा व न्याय पक्ष और मजबूत होगा। उन्होंने आयोग का गठन करने पर मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल का आभार जताया।
सहकारिता मंत्री ने कहा कि आयोग अनुसूचित जाति के लोगों की हर प्रकार के समस्याओं एवं मामलों की सुनवाई करेगा और उनका समाधान भी सुनिश्चित करेगा। सरकार ने राज्य के गरीब लोगों का जीवन-स्तर ऊंचा उठाने के लिए ‘मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना’ शुरू की है। इस योजना को पी.पी.पी. पोर्टल से जोड़ा गया है। इसके तहत अत्यंत गरीब परिवारों की पहचान करके उनकी वार्षिक आय बढाकर कम से कम 1.80 लाख रुपये करने का लक्ष्य निर्धारित किया है ताकि ऐसे परिवारों का सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान हो सके।
डा. बनवारी लाल ने कहा कि सरकार ने राज्य में तीन चरणों में 822 अंत्योदय मेले लगाए गए । इनमें 1 लाख 55 हजार 366 युवाओं ने भाग लिया। इनमें से 25 हजार 349 लोगों को स्वरोजगार के लिए बैंकों के माध्यम से ऋण मंजूर करवाए गए। इसके साथ ही युवाओं निजी क्षेत्र में नौकरियां व कौशल विकास की योजनाओं से भी जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने 8 साल के कार्यकाल में युवाओं को नौकरियां देने के अलावा स्वरोजगार से भी जोड़ कर आत्मनिर्भर एवं स्वावलम्बी बनाने का कार्य किया है।   इस मौके पर आयुक्त पंकज अग्रवाल, निदेशक मनीराम शर्मा सहित कई अधिकारी एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
यहां से शेयर करें