Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
पंजाब सरकार ने भू और जल संरक्षण विभाग में की नियुक्ति और पदोन्नति - डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर – जय हिन्द जनाब पंजाब सरकार ने भू और जल संरक्षण विभाग में की नियुक्ति और पदोन्नति - डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर – जय हिन्द जनाब

पंजाब सरकार ने भू और जल संरक्षण विभाग में की नियुक्ति और पदोन्नति – डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के नौजवानों को रोजग़ार के मौके प्रदान करने के लिए हर संभव यत्न कर रही है। इस दिशा में एक कदम आगे बढ़ाते हुए आज भू और जल संरक्षण और स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने भू और जल संरक्षण विभाग के 10 जूनियर ड्राफ्टसमैनों, 09 क्लर्कों, 04 कृषि सब-इंस्पेक्टरों और 01 बेलदार को आज यहाँ म्युनिसिपल भवन सैक्टर 35 चंडीगढ़ में नियुक्ति और पदोन्नति पत्र सौंपे। समागम के दौरान अपने संबोधन में डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने चुनावी वायदे के अनुसार नौजवानों के लिए रोजग़ार के नये मौके प्रदान कर रहे हैं, जिससे नौजवानों के दिमाग़ को राज्य की तरक्की के लिए इस्तेमाल किया जा सके।

कैबिनेट मंत्री ने भू और जल संरक्षण विभाग के अधीन नव-नियुक्त/पदोन्नत किये कर्मचारियों को बधाई देते हुये उनको अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी और तनदेही के साथ निभाने की अपील की। उन्होंने नव-नियुक्त कर्मचारियों को भ्रष्टाचार के विरुद्ध ज़ीरो टॉलरैंस की नीति अपना कर काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि विभाग में स्टाफ की कमी के कारण तकनीकी चैकिंग, प्रोजैक्ट अनुमानों की पड़ताल और विभाग के अन्य ज़रूरी कामों को पूरा करने में दिक्कत आ रही थी परन्तु इस बैच के आने से विभाग को बड़ी राहत मिलेगी।
कैबिनेट मंत्री ने राज्य के भूजल की बिगड़ रही स्थिति के मद्देनजऱ चल रहे भू और जल संरक्षण कामों में नयी पहलकदमियां और अन्य नये प्रोग्राम बनाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि राज्य में ख़ास कर कृषि क्षेत्र में बड़े स्तर पर पानी बचाओ मुहिम शुरू करने की ज़रूरत है।
विभाग में अन्य स्टाफ की कमी के बारे कैबिनेट मंत्री ने भरोसा दिया कि राज्य सरकार इन मुद्दों पर तनदेही से काम कर रही है और खाली पदों को पारदर्शी ढंग से भरने के लिए यत्न किये जा रहे हैं।  मुख्य भूमि पाल और विभाग के प्रमुख महिन्दर सिंह सैनी ने भी नव- नियुक्त और पदोन्नत हुए कर्मचारियों को बधाई दी और आशा अभिव्यक्त की कि इससे विभाग के क्षेत्रीय स्तर के कामकाज को मज़बूती मिलेगी और विभाग का काम और भी सुचारू ढंग से चलाया जा सकेगा।

यहां से शेयर करें