Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Greater Noida: जनता से अच्छा व्यवहार और समस्या का तुरंत करें समाधान करने के एडिशनल कमिश्नर के आदेश – जय हिन्द जनाब Greater Noida: जनता से अच्छा व्यवहार और समस्या का तुरंत करें समाधान करने के एडिशनल कमिश्नर के आदेश – जय हिन्द जनाब

Greater Noida: जनता से अच्छा व्यवहार और समस्या का तुरंत करें समाधान करने के एडिशनल कमिश्नर के आदेश

एडिशनल कमिश्नर कानून व्यवस्था रवि शंकर छवि ने थानो में हो रही पुलिसिंग को बहेतर करने के लिए स्वंय जिम्मा उठाया है। इस क्रम में उन्होंने थाना इकोटेक-3 का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साइबर हेल्प डेस्क, कार्यालय, महिला सहायता कक्ष, हवालात, सीसीटीएनएस रूम आदि का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारीगण को साफ सफाई, अभिलेखों के रख रखाव, डाटा फीडिंग व पीड़ित व्यक्तियों के साथ अच्छा व्यवहार रखते हुए उनकी समस्याओं के निराकरण के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था रवि शंकर छवि द्वारा थाना इकोटेक-3 के साइबर हेल्प डेस्क, कार्यालय, महिला सहायता कक्ष, हवालात, सीसीटीएनएस रूम आदि का औचक निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा कार्यालय अभिलेखों, सीसीटीएनएस रूम और महिला सहायता कक्ष का निरीक्षण करते हुए अभिलेखों के रख रखाव सही ढंग से रखने, सीसीटीएनएस पर डाटा फीडिंग समय से करने व कार्यालय में साफ सफाई रखने के संबंध में निर्देशित किया गया।
साइबर हेल्प डेस्क पर नियुक्त पुलिसकर्मी को आने वाले सभी पीड़ित व्यक्तियों की तुरंत सहायता करने, महिला सहायता कक्ष में महिला पुलिसकर्मियों से थाने पर आने वाली सभी महिलाओं की समस्या ध्यानपूर्वक सुनकर उनको तुरंत संबंधित अधिकारीगण को बताने व निराकरण कराने हेतु बताया गया। इसके बाद उनके द्वारा भोजनालय, बैरक, थाना प्रांगण का निरीक्षण करते हुए संबंधित को साफ सफाई रखने के लिए निर्देशित किया गया।

यहां से शेयर करें