Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
भारत से कोरोना का खात्मा! चीन में आफत – जय हिन्द जनाब भारत से कोरोना का खात्मा! चीन में आफत – जय हिन्द जनाब

भारत से कोरोना का खात्मा! चीन में आफत

 

कोविड-19 संक्रमण को लेकर देश में राहत भरी खबर सामने आई है। बता दें कि अप्रैल 2020 के बाद आज यानी 2 दिसबंर कोरोना के सबसे कम मामले सामने आए हैं। छह अप्रैल 2020 को कोरोना के 489 मामले सामने आए थे। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के केवल 275 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस दौरान एक मरीज की मौत भी हुई। इसके अलावा देश में सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 4, 672 हो गई है। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 5,30,624 लोगों की मौत हुई है। अब चीन जैसे देश में फैले कोरोना को देकर लगता है कि भारत से कोरोना का खात्मा हो गया है

बता दें कि कोविड-19 महामारी के कारण बीते 24 घंटों में केरल और छत्तीसगढ़ में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। वहीं महामारी की शुरुआत से अब तक कुल मृतकों की बात करें तो यह 5,30,624 हो गई है। मंत्रालय के अनुसार, सक्रिय मामलों में अब कुल संक्रमणों का 0.01 प्रतिशत शामिल है। कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 98.80 प्रतिशत हो गई है। इन आंकड़ों से पता चलता है कि 24 घंटे की अवधि में देश के सक्रिय कोविड-19 केसलोड में 95 मामलों की कमी दर्ज की गई है। बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,41,37,617 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक टीकों की 219.93 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। सरकार की सर्तकता के कारण ही कोरोना को काबू किया गया है।

 

यहां से शेयर करें