Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
दूसरो की जान बचाने के लिए रकतवीरों ने खून – जय हिन्द जनाब दूसरो की जान बचाने के लिए रकतवीरों ने खून – जय हिन्द जनाब

दूसरो की जान बचाने के लिए रकतवीरों ने खून

 

भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर हिमशिखा क्षेत्र वासियों, विश्वास फाउंडेशन व एचडीएफसी बैंक द्वारा संयुक्त रूप से मिलकर सामुदायिक केंद्र, हिमशिखा पिंजोर में रक्तदान शिविर व निशुल्क मेडिकल चेकअप कैम्प आयोजित किया गया। आज कल डेंगू की वजह से रक्त व रक्त के कॉमपोनेन्टस की भारी मात्रा में कमी चल रही है इसी के मद्देनजर यह रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर सुबह 10 बजे शुरू हुआ व दोपहर बाद 3 बजे बजे तक चला। मेडिकल चेकअप कैम्प पारस अस्पताल पंचकूला के डाक्टरों की टीम ने किया। लगभग 87 लोगों की शुगर व ब्लड प्रेशर की जांच की गई। मौके पर सभी मरीजों को डॉक्टरों द्वारा परामर्श दिया गया।
विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि शिविर को सफल बनाने में रेडक्रॉस यूटी चंडीगढ़ से सुशील कुमार टाँक, हिमशिखा क्षेत्र वासियों की और से राजबीर, मास्टर सुनील, मास्टर बनारसी, कृष्णा पल सिंह मालिक, रवींद्र कुमार, पार्षद काकु वार्ड नंबर 13, पार्षद शिव शंभू वार्ड नंबर 14, रघुबीर सोढी व राजकुमार शर्मा का सहयोग अति सराहनीय रहा।
ब्लड बैंक कमांड हॉस्पिटल ब्लड सेंटर चंडीमंदिर पंचकूला की टीम ने डॉक्टर मेजर अनस की देखरेख में 55 यूनिट्स रक्त एकत्रित किया। रक्त लेने से पहले डॉक्टरों की टीम ने रक्तदाताओं का चेकअप किया, डॉक्टरों ने बताया कि रक्तदान करने से किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होती है। बल्कि रक्तदान करने से व्यक्ति को गर्व महसूस होता है। शिविर में सविता अग्रवाल, सचिव इंडियन रैडक्रॉस सोसाइटी पंचकूला के माध्यम से सभी रक्तदताओं की प्रशंसा पत्र दिए गए।
शिविर की समाप्ति पर सभी रक्तदाताओ को प्रशंसा पत्र व गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विश्वास फाउंडेशन से श्याम सुन्दर साहनी, सविता साहनी, मूलखराज मनोचा, सुनीता मनोचा, नर्सींग ऑफिसर वीना रानी, शत्रुघन कुमार, विशाल कुवर, नीरज यादव व अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे।

यहां से शेयर करें