Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
डंपिंग ग्राउंड के मुद्दे को लेकर एसीईओ से मिला प्रतिनिधिमंडल – जय हिन्द जनाब डंपिंग ग्राउंड के मुद्दे को लेकर एसीईओ से मिला प्रतिनिधिमंडल – जय हिन्द जनाब

डंपिंग ग्राउंड के मुद्दे को लेकर एसीईओ से मिला प्रतिनिधिमंडल

आंदोलन विफल, सेक्टर-123 में गिरा कूड़ा

नोएडा। लोग विरोध प्रदर्शन करते रहे मगर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्राधिकरण ने सेक्टर-123 के डंपिंग ग्राउंड में कूड़े से भरा एक ट्रक गिरा दिया है। कूड़ा गिरना शुरू हो चुका है। प्राधिकरण बार-बार लोगों को जागरूक करने के लिए अखबारों में विज्ञापन के जरिए बताने की कोशिश कर रहा है कि यहां पर गाजीपुर जैसा पहाड़ खड़ा नहीं होगा बल्कि वैज्ञानिक तरीके से कूड़े का निपटान किया जाएगा। इसी क्रम में कूड़ाघर संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल सेक्टर 123 नोएडा में प्राधिकरण द्वारा प्रस्तावित डंपिंग ग्राउंड की समस्या को लेकर एसीईओ आरके मिश्रा से मिला। राघवेंद्र दुबे ने बताया कि सेक्टर 6 स्थित प्राधिकरण के बोर्ड रूम में हुई मुलाकात में प्रतिनिधिमंडल ने एसीईओ आर के मिश्रा को डंपिंग ग्राउंड बनने से होने वाली स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से अवगत कराया। एसीईओ से जब पूछा गया कि एनजीटी द्वारा निर्धारित 52 मानकों में से आप कौन से मानकों का पालन कर डंपिंग ग्राउंड बना रहे हैं उन्हें एनएटी के उल्लेखित नियमों को भी दिखाया गया, तो उनके पास कोई जबाब नहीं था । उन्होंने कहा कि मुझे इस विषय में ज्यादा जानकारी नहीं है। हमने विशेषज्ञों की टीम हायर कर रखी है उनसे आपकी मीटिंग करा दूंगा। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा आरटीआई के जबाब में कहा गया है कि सेक्टर 123 में डंपिंग ग्राउंड ना तो विचाराधीन है और ना ही प्रस्तावित इस पर आर के मिश्रा ने कहा कि गलत जानकारी देने वाले अधिकारी पर कार्यवाही हो रही है। राज्यस्तरीय एनवायर्नमेंटल इम्पैक्ट असेसमेंट अथॉरिटी उत्तर प्रदेश ने असतौली में डंपिंग ग्राउंड की स्वीकृति दे दी थी जिसमें नोएडा प्राधिकरण ने 2040 तक का कूड़ा निस्तारण का अपना प्रस्ताव पेश किया था । एसीईओ ने ऐसी जानकारी ना होने की बात कही। उन्होंने कहा कि वह कुछ नहीं कर सकते हैं वह तो एनजीटी के आदेश का पालन कर रहे है। एसीईओ से कहा गया कि एनजीटी ने तो प्राधिकरण को निर्देश दिया है कि मानकों का पालन करते हुए जबकि यहां पर मानकों का उल्लंघन हो रहा है। इस संबंध में जब उन्हें प्रार्थना पत्र लेने के लिए कहा गया तो उन्होंने लेने से इनकार कर दिया और कहा कि रिसेप्शन पर रिसीव करवा दो। प्रतिनिधिमंडल ने कहा आप जनता की बात नहीं सुनते है आप गलत कर रहे है। प्रतिनिधिमंडल में सूबे यादव, ओमवीर यादव, राघवेंद्र दुबे, धर्मपाल प्रधान,रतन पाल यादव, अरुण बीडीसी, लोकेश यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।
सेक्टर 122 गोलचक्कर के पास धरना बुधवार को भी जारी रहा। धरना में बसपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के प्रभारी समसुद्दीन राइम बसपा नेताओं के साथ पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। डंपिंग ग्राउंड आबादी के बीच नहीं बनना चाहिए। इससे लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। जनता की लड़ाई में बसपा उनके साथ है। बसपा इस आंदोलन को अपना समर्थन देती है।
इस अवसर पर सुखपाल खलीफा, बीर सिंह यादव, सूबे यादव, राघवेंद्र दुबे, रामभूल प्रधान, सुनील चौधरी, रविकांत मिश्रा, विजय यादव, ओमवीर यादव, जयवीर प्रधान, अमर शर्मा, आश्रय गुप्ता, कर्मवीर एडवोकेट, राजेश अवाना, लाल सिंह, लख्मी सिंह, रवि यादव, सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

यहां से शेयर करें