Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
नशों के विरुद्ध जंग: पंजाब पुलिस ने 800 करोड़ रुपए की कीमत वाली 151 किलो हेरोइन और 11 क्विंटल पोस्त की नष्ट – जय हिन्द जनाब नशों के विरुद्ध जंग: पंजाब पुलिस ने 800 करोड़ रुपए की कीमत वाली 151 किलो हेरोइन और 11 क्विंटल पोस्त की नष्ट – जय हिन्द जनाब

नशों के विरुद्ध जंग: पंजाब पुलिस ने 800 करोड़ रुपए की कीमत वाली 151 किलो हेरोइन और 11 क्विंटल पोस्त की नष्ट

पंजाब पुलिस ने बीते दिन अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में 800 करोड़ रुपए से अधिक कीमत वाली 151 किलोग्राम हेरोइन और 11 क्विंटल पोस्त को अमृतसर में भट्टी में जलाकर नष्ट कर दिया है।  आईजीपी काउन्टर इंटेलिजेंस राकेश अग्रवाल की अध्यक्षता अधीन नशीले पदार्थों सम्बन्धी हाई लेवल ड्रग डिस्पोज़ल कमेटी द्वारा इन नशीले पदार्थों को नष्ट किया गया। इस मौके पर हाई लेवल ड्रग डिस्पोज़ल कमेटी के मैंबर एआईजी एसएसओसी अमृतसर सुखमिन्दर सिंह मान, एआईजी एसएसओसी फाजिल्का लखबीर सिंह, एआईजी सीआई अमृतसर अमरजीत सिंह बाजवा और डीएसपी एसएसओसी हरविन्दरपाल सिंह मौजूद थे।  पंजाब पुलिस के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि एस.एस.ओ.सी., अमृतसर और फाजिल्का में नार्कोटिक ड्रग्ज़ एंड साईकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट, 1985 के अंतर्गत दर्ज किए मामलों सम्बन्धी नशीले पदार्थों को बीते दिन खन्ना पेपर मिल अमृतसर में नष्ट कर दिया गया।  उन्होंने बताया कि रेंज लेवल ड्रग डिस्पोज़ल कमेटी द्वारा 40.5 किलोग्राम अफ़ीम सम्बन्धी डिस्पोज़ल सर्टिफिकेट गवर्नमैंट ओपियम एंड अल्कालॉयड वर्कस, नीमच (एम.पी.) में जमा करवाने के लिए जारी किया गया।
यहां से शेयर करें