हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी में लापरवाही पर थाना फेज-3 के बीट मुख्य आरक्षी संजीव कुमार निलंबित, विभागीय कार्रवाई शुरू

नोएडा। हिस्ट्रीशीटरों और अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने में लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर में तैनात बीट मुख्य आरक्षी संजीव कुमार को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई सेंट्रल नोएडा जोन के पुलिस उपायुक्त डॉ. प्रवीण रंजन सिंह ने सोमवार को की। आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, थाना फेज-3 क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी की जिम्मेदारी संजीव कुमार को सौंपी गई थी। जांच में पाया गया कि वे अपने बीट क्षेत्र में प्रभावी निगरानी नहीं कर रहे थे और हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधियों पर ध्यान देने में उदासीन बरत रहे थे। डीसीपी ने इसे कर्तव्यनिष्ठा के प्रति गंभीर लापरवाही, शिथिलता और असंवेदनशीलता मानते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

क्या है पूरा मामला

बीट मुख्य आरक्षी संजीव कुमार को थाना फेज-3 क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी का दायित्व दिया गया था। जांच में उनकी बीट पुलिसिंग और निगरानी व्यवस्था में लापरवाही सामने आई। डीसीपी सेंट्रल नोएडा ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय कार्रवाई शुरू की। पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था से जुड़ी जिम्मेदारियों में किसी भी स्तर की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पुलिस पर नजर

यह कार्रवाई तब हुई है जब गौतमबुद्ध नगर पुलिस ड्यूटी में लापरवाही के मामलों पर सख्ती दिखा रही है। इससे पहले भी जुलाई में ड्यूटी के दौरान लापरवाही के आरोप में एक चौकी प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी अपराध रोकने का अहम हिस्सा है, इसलिए बीट पुलिसिंग में तैनात कर्मियों से पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी की अपेक्षा की जाती है।

यह भी पढ़ें: जेवर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: इमरान हत्याकांड के दो वांछित आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

यहां से शेयर करें