Noida News: शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 24 लूटे मोबाइल और लैपटॉप बरामद 

Noida News। थाना सेक्टर-63 पुलिस ने मोबाइल फोन लूट और स्नैचिंग करने वाले चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूट और स्नैचिंग के 24 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, आठ हजार रुपये नकद, एक अवैध चाकू, खिलौना पिस्टल और वारदात में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति ने थाना सेक्टर-63 में शिकायत दी थी कि अज्ञात बदमाश उसका बैग छीनकर ले गए। बैग में लैपटॉप, चार्जर, मोबाइल फोन और पर्स था, जिसमें पैन कार्ड व आधार कार्ड रखे थे। शिकायतकर्ता के अनुसार उसके खाते से 11,600 रुपये भी निकाल लिए गए थे। मामले के खुलासे के लिए थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस ने स्थानीय सूचना और गोपनीय जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों गर्वित गोयल, अमन, रोहित कुमार और हर्ष कुमार को एफएनजी गोलचक्कर से बहलोलपुर अंडरपास की ओर जाने वाली सर्विस रोड से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपितों ने नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में राहगीरों से मोबाइल फोन व अन्य सामान लूटने या छीनने की बात बताई। आरोपित कथित रूप से लूटे गए सामान को राह चलते लोगों को अपनी मजबूरी बताकर बेच देते थे।

 

ये भी पढ़ें: शिक्षामित्र एसोसिएशन की जिला और ब्लॉक कार्यकारिणी गठित, पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

यहां से शेयर करें