मोदी मिल-कालकाजी कॉरिडोर पर जाम से राहत की कवायद तेज

स्पेशल सीपी ट्रैफिक ने फ्लाईओवर निर्माण का लिया जायजा

New Delhi news मोदी मिल फ्लाईओवर से कालकाजी के बीच चल रहे फ्लाईओवर निर्माण कार्य के चलते प्रभावित यातायात व्यवस्था को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सक्रियता बढ़ा दी है। स्पेशल कमिश्नर आॅफ पुलिस (ट्रैफिक) अजय चौधरी ने मौके का निरीक्षण कर यातायात की स्थिति की समीक्षा की और अधिकारियों को तत्काल प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान डीसीपी ट्रैफिक/साउथ-ईस्ट संदीप गुप्ता, एसीपी ट्रैफिक, टीआई कालकाजी, पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों और ओखला इंडस्ट्रियल एस्टेट एसोसिएशन, फेज-3 के प्रतिनिधियों के साथ यातायात संबंधी समस्याओं पर चर्चा की गई। एसोसिएशन ने निर्माण कार्य के कारण बढ़ते जाम और आवागमन में हो रही परेशानियों से अधिकारियों को अवगत कराया।
स्पेशल सीपी ने अतिरिक्त ट्रैफिक मार्शल और पुलिसकर्मियों की तैनाती के निर्देश देते हुए निर्माण एजेंसी को सड़क के न्यूनतम हिस्से पर ही काम करने को कहा। साथ ही, जाम वाले स्थानों पर यातायात नियमन मजबूत कर यात्रियों की आवाजाही को सुगम और निर्बाध बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

New Delhi news

यहां से शेयर करें