जनसुनवाई में अधिकारियों ने शिकायतों पर दिए त्वरित एवं समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
New Delhi news उत्तर-पश्चिमी जिले में थाना दिवस के तहत मॉडल टाउन और मुखर्जी नगर थानों के संयुक्त परिसर में जनसुनवाई आयोजित की गई। संयुक्त पुलिस आयुक्त उत्तरी रेंज विजय सिंह की अध्यक्षता मंग हुई जनसुनवाई में डीसीपी उत्तर-पश्चिमी जिला आकांक्षा यादव, एसीपी मॉडल टाउन तथा दोनों थानों के थाना प्रभारी मौजूद रहे।
जनसुनवाई में क्षेत्र के नागरिकों ने अपनी शिकायतें, समस्याएं और सुझाव सीधे पुलिस अधिकारियों के समक्ष रखे। अधिकारियों ने प्रत्येक मामले को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के प्रभावी, त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। अधिकारियों ने नागरिकों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
थाना दिवस का उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच सीधे संवाद को मजबूत करना तथा नागरिकों की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि पारदर्शी, जवाबदेह और नागरिक-केंद्रित पुलिसिंग उसकी प्राथमिकता है। जनसुनवाई के माध्यम से पुलिस आमजन की समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए लगातार प्रयासरत है।



New Delhi news

