नोएडा, थाना फेस-3 पुलिस ने बीट पुलिसिंग और गोपनीय सूचना के आधार पर दोपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे और निशानदेही से चोरी की 10 दोपहिया वाहन तथा अवैध शस्त्र बरामद किए गए हैं। दो बाल अपचारियों को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। दिनांक 4 सितंबर 2026 को थाना फेस-3 पुलिस ने एचपी पेट्रोल पंप के पास सर्विस रोड, सेक्टर-71 नोएडा से अभियुक्त वंश पुत्र प्रमोद को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने चोरी के कई मामले कबूल किए।
अभियुक्त का तरीका:
अभियुक्त दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में रेकी कर सुनसान जगहों से मोटरसाइकिल और स्कूटी चुराता था। आम लोगों को डराने-धमकाने के लिए वह अवैध शस्त्र भी रखता था। चोरी के वाहनों को ऐसी जगहों पर इकट्ठा करता था जहां आम लोगों का आना-जाना न हो। इसके बाद मजबूरी का बहाना बनाकर राहगीरों को सस्ते दामों में बेच देता था। मिली रकम को वह अपने निजी खर्च और शौक-मौज में उड़ा देता था।
बरामदगी:
– चोरी की 9 मोटरसाइकिल और 1 स्कूटी
– 1 तमंचा .315 बोर
– 2 अवैध चाकू
अभियुक्त का परिचय:
वंश पुत्र प्रमोद, निवासी पुरैनी मोहल्ला, महारथपुर नगीना, बिजनौर। वर्तमान पता ममूरा, सेक्टर-66, थाना फेस-3, गौतमबुद्धनगर।
आपराधिक इतिहास:
अभियुक्त के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं, जिनमें चोरी, डकैती, अवैध शस्त्र और नारकोटिक्स संबंधी मामले शामिल हैं। इनमें थाना फेस-3, फेस-1 और सेक्टर-58 के कई मुकदमे शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि इस गिरफ्तारी से दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय दोपहिया चोरी के एक संगठित गिरोह पर बड़ा झटका लगा है। आगे की जांच जारी है।

