Delhi draft voter list released: SIR के बाद 1.45 करोड़ में से 47.7 लाख नाम बाहर, कैसे चेक करें अपना नाम?

Delhi draft voter list released: नई दिल्ली, दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) कार्यालय ने सोमवार को स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तहत ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल प्रकाशित कर दिया है। शहर के कुल 1,45,10,299 मतदाताओं में से करीब 47.7 लाख नाम ड्राफ्ट सूची से बाहर कर दिए गए हैं। यानी लगभग हर तीसरा मतदाता इस सूची में नहीं है।

ड्राफ्ट रोल में करीब 97.5 लाख मतदाताओं के नाम शामिल हैं, जिनके एन्यूमरेशन फॉर्म जून 30 से 17 अगस्त तक चले डोर-टू-डोर सर्वे में जमा और डिजिटाइज हो गए थे। बाकी 47.7 लाख मतदाताओं को ‘अनकलेक्टेबल’ श्रेणी में रखा गया है। इसमें अनुपस्थित (Absent), स्थानांतरित (Shifted), मृत (Dead), डुप्लीकेट और अन्य (Others) यानी ASDDO कैटेगरी के नाम शामिल हैं। दिल्ली CEO अशोक कुमार के अनुसार, ड्राफ्ट सूची से बाहर हुए मतदाता फॉर्म-6 के जरिए दावा दायर कर अपना नाम शामिल करा सकते हैं। दावे और आपत्तियां 31 अगस्त से 30 सितंबर तक दाखिल की जा सकती हैं। नोटिस और निपटान की प्रक्रिया 29 अक्टूबर तक चलेगी, जबकि अंतिम मतदाता सूची 4 नवंबर को प्रकाशित होगी।

अपना नाम कैसे चेक करें? तीन आसान तरीके

ड्राफ्ट रोल ऑनलाइन चेक करने के तीन मुख्य तरीके हैं:

1. EPIC नंबर से सर्च
– वेबसाइट खोलें: https://electoralsearch.eci.gov.in
– भाषा चुनें।
– अपना EPIC नंबर और राज्य (दिल्ली) भरें।
– कैप्चा डालकर सर्च करें।

2. डिटेल्स से सर्च
– उसी वेबसाइट पर ‘Search by details’ चुनें।
– नाम, रिश्तेदार का नाम, जन्मतिथि, लिंग, जिला और विधानसभा क्षेत्र भरें।
– कैप्चा डालकर सर्च करें।

3. मोबाइल नंबर से सर्च
– वेबसाइट पर जाकर राज्य और भाषा चुनें।
– चुनाव आयोग में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें।
– कैप्चा भरकर सर्च करें।

इसके अलावा CEO दिल्ली की वेबसाइट पर जिला, विधानसभा और भाषा चुनकर ड्राफ्ट PDF भी डाउनलोड किए जा सकते हैं। ECINET मोबाइल ऐप और voters.eci.gov.in पोर्टल से भी नाम चेक किया जा सकता है। BLO या वोटर सेंटर पर भी सूची उपलब्ध है।

नाम नहीं मिला तो क्या करें?

अगर आपका नाम ड्राफ्ट सूची में नहीं है तो घबराएं नहीं। यह स्थायी रूप से हटाने का मतलब नहीं है। 30 सितंबर तक फॉर्म-6 भरकर दावा दायर करें। साथ में निर्धारित दस्तावेज (आयु और निवास प्रमाण) लगाएं। ऑनलाइन voters.eci.gov.in पर या BLO/ERO के माध्यम से ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। कुछ मतदाताओं को, जिनके नाम ड्राफ्ट में हैं, अतिरिक्त दस्तावेजों के लिए नोटिस भी मिल सकता है (खासकर 2002 की सूची से मैपिंग न होने या अनियमितताओं के मामले में)। अधिकारियों ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे अपना और परिवार के सदस्यों का नाम तुरंत चेक करें। 1950 हेल्पलाइन या अपने BLO से भी संपर्क किया जा सकता है। यह SIR प्रक्रिया दिल्ली की मतदाता सूची को अपडेट और शुद्ध करने के लिए चलाई जा रही है। अंतिम सूची 4 नवंबर को जारी होने के बाद ही आगामी चुनावों के लिए तैयार होगी।

यह भी पढ़ें: Delhi Bus Gangrape: चलती स्लीपर बस में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप, 47 किमी तक दौड़ती रही बस, निर्भया कांड की दिला दी याद

यहां से शेयर करें