Gwalior Lipstick Kiss Car: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक कार पूरी तरह से लिपस्टिक के किस मार्क्स से ढकी नजर आई। कार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होते ही यह चर्चा का विषय बन गई, लेकिन यही वायरल पोस्ट कार मालिक के लिए मुसीबत भी बन गई।
क्या है पूरा मामला?
कार के मालिक आदित्य सिकरवार की गर्लफ्रेंड ने एक विदेशी सोशल मीडिया ट्रेंड से प्रेरित होकर कार को किस मार्क्स से सजाने का फैसला किया। यह पूरी प्रक्रिया मैनुअली की गई, जिसमें एक-एक करके करीब 3,400 लिपस्टिक निशान बनाए गए। इस पूरे “मेकओवर” में करीब चार घंटे का समय लगा।
तस्वीरें वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई
जैसे ही कार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, ट्रैफिक पुलिस ने तस्वीरों में दिख रहे रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से कार को ट्रेस कर लिया। इसके बाद कार को जब्त किया गया और मालिक आदित्य सिकरवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया।
5,500 रुपये का चालान
जांच के बाद ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन को लेकर आदित्य सिकरवार पर 5,500 रुपये का चालान काटा गया। इस कार्रवाई के बाद आदित्य ने अपनी गलती स्वीकार की। बाद में कार से सभी लिपस्टिक निशान हटाए गए और वाहन को धोकर उसका मूल स्वरूप वापस लाया गया।
यह भी पढ़ें: Auto-taxis shortage in Mumbai: RTO परीक्षा में मराठी के कठिन सवालों से ड्राइवर परेशान

