खतरनाक ट्रैफिक उल्लंघनों के खिलाफ दिल्ली में सप्ताहभर चला विशेष अभियान

New Delhi news  सड़क सुरक्षा और यातायात अनुशासन मजबूत करने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सप्ताहभर शहरव्यापी विशेष प्रवर्तन अभियान चलाकर गलत दिशा में वाहन चलाने, बिना हेलमेट दोपहिया चलाने और ट्रिपल राइडिंग के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के दौरान गलत दिशा में वाहन चलाने के 7,675, बिना हेलमेट के 22,992 और ट्रिपल राइडिंग के 1,568 चालान किए गए।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, गलत दिशा में वाहन चलाना सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। इस वर्ष अब तक ऐसे गंभीर मामलों में संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत 2,676 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं।
भीड़भाड़ वाले स्थानों पर ई-रिक्शा के खिलाफ भी विशेष कार्रवाई की गई। अव्यवस्थित तरीके से वाहन चलाने, गलत दिशा में जाने, अचानक रुकने और असुरक्षित ढंग से वाहन मोड़ने जैसी गतिविधियों के चलते 7,298 चालान किए गए तथा नियमों का गंभीर उल्लंघन करने वाले 63 ई-रिक्शा जब्त किए गए।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त यातायात (जोन-1) विजयंत गोयल आर्य ने कहा कि सड़क उपयोगकतार्ओं की सुरक्षा से समझौता करने वाले उल्लंघनों के प्रति पुलिस की सख्ती जारी रहेगी। दोबारा, जानबूझकर या गंभीर उल्लंघन करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और जरूरत पड़ने पर वाहन जब्त करने जैसी कार्रवाई की जाएगी। अभियान संवेदनशील, भीड़भाड़ वाले और अधिक यातायात वाले स्थानों पर आगे भी जारी रहेगा।

New Delhi news

यहां से शेयर करें