उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेलवे कर्मचारियों को किया सम्मानित

New Delhi news उत्तर रेलवे की ओर से 13 अगस्त को जून 2026 के दौरान वाणिज्यिक, खानपान और यात्री सेवा गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों के लिए पुरस्कार एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में उत्तर रेलवे के प्रधान मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक प्रवीण पांडेय ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया।
वाणिज्यिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए श्याम बिहारी यादव, सिमरनजीत सिंह, विपिन तिवारी, दिनेश कुमार मिश्रा, हरकेश मीणा, रविंद्र यादव और अनिल कुमार प्रथम को सम्मानित किया गया। वहीं मार्केटिंग से जुड़े जितेंद्र कौशिक को प्रशंसा पत्र दिया गया।
जालंधर कैंट स्टेशन पर खुद को रेलवे सतर्कता निरीक्षक बताने वाले व्यक्ति की पहचान करने और यात्री सेवा में उल्लेखनीय सतर्कता दिखाने पर पीयूष सागर को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सम्मानित वाणिज्यिक टिकट जांच कर्मचारियों के प्रयासों से जून में उत्तर रेलवे को 64,25,380 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।
प्रधान मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक ने सभी सम्मानित कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनकी सतर्कता, टीम भावना, यात्री संतुष्टि, राजस्व वृद्धि और बेहतर सेवा के प्रति समर्पण की सराहना की।

New Delhi news

यहां से शेयर करें