नोएडा में दो स्थानों पर आगः अरण्य सोसाइटी के 21वें फ्लोर में लगी भीषण आग, जानिए कैसे बचाई लोगों ने जान

नोएडा। थाना सेक्टर-113 क्षेत्रांतर्गत सेक्टर-119 स्थित अरण्य सोसाइटी में आज एक बड़ी घटना सामने आई, जब आवासीय इमारत के 21वें फ्लोर पर स्थित एक फ्लैट में अचानक आग लग गई। हालांकि आग देखते ही लोग जान बचाने के लिए बाहर निकल गए। आग लगने की सूचना मिलते ही प्रशासन और दमकल विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए फायर सर्विस यूनिट की 6 गाड़ियाँ मौके पर रवाना कीं, जो त्वरित गति से घटनास्थल पर पहुँचीं और आग पर काबू पाने का कार्य शुरू किया।

मौके पर सीएफओ गौतमबुद्धनगर प्रदीप कुमार चौबे के साथ-साथ स्थानीय पुलिस भी तैनात है और पूरी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। फिलहाल आग बुझाने का कार्य जारी है। राहत की बात यह है कि अब तक की जानकारी के अनुसार इमारत में कोई व्यक्ति फँसा नहीं है और किसी प्रकार की जनहानि की कोई सूचना नहीं है। आग किस कारण लगी, इसका अभी पता नहीं चल सका है। वही सेक्टर 9 में बी-25 के सामने झुग्गी में आग लग गई। फायर विभाग ने गाड़िया तत्काल मौके पर पहुंची और आग बुझा दी।

 

यह भी पढ़ें: दादरी विधानसभा: क्या तेजपाल सिंह नागर के खिलाफ जनता, किस पर सजेगा दादरी का ताज

यहां से शेयर करें