Stock Market में बड़ी बिकवाली, सेंसेक्स 700 अंक टूटा, निफ्टी 23,200 से नीचे फिसला

Stock Market

Stock Market नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी गिरावट देखने को मिली। वैश्विक बाजारों से मिले नकारात्मक संकेतों और निवेशकों की मुनाफावसूली के चलते घरेलू बाजार दबाव में आ गया। कारोबार के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों प्रमुख सूचकांकों में तेज गिरावट दर्ज की गई।

कारोबार के दौरान बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 700 से अधिक अंकों तक टूट गया। अंततः यह 645.51 अंक (-0.86%) की गिरावट के साथ 73,597.83 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 199.80 अंक (-0.86%) गिरकर 23,166.90 पर आ गया। दिन के दौरान निफ्टी 23,150 के अहम स्तर से भी नीचे फिसल गया।

Stock Market

रुपया भी दबाव में

सोमवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 17 पैसे कमजोर होकर 95.35 पर पहुंच गया। विदेशी बाजारों में डॉलर की मजबूती और भू-राजनीतिक तनाव का असर रुपये पर देखा गया।

सेक्टोरल दबाव, आईटी और मेटल सबसे कमजोर

बाजार में व्यापक बिकवाली का दबाव रहा। आईटी, रियल्टी, मेटल और ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। हालांकि फार्मा, हेल्थकेयर और कुछ डिफेंसिव सेक्टर्स में हल्की मजबूती देखने को मिली, जिससे बाजार को आंशिक सहारा मिला।

Stock Market

वैश्विक बाजारों में भी कमजोरी

घरेलू बाजार पर दबाव का प्रमुख कारण वैश्विक स्तर पर आई गिरावट रही। एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई, हांगकांग का हैंग सेंग और चीन का शंघाई कंपोजिट सभी लाल निशान में रहे। यूरोपीय बाजारों में भी कमजोरी का रुख देखने को मिला।

विश्लेषकों के अनुसार, अमेरिकी बाजारों में टेक शेयरों की कमजोरी और ‘एआई रैली’ के थमने से वैश्विक निवेश धारणा प्रभावित हुई है। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की भारी बिकवाली ने भी घरेलू बाजार पर दबाव बढ़ाया है।

भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल में उछाल

पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के चलते कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल देखा गया। ब्रेंट क्रूड 3.5 प्रतिशत बढ़कर 96 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया, जिससे निवेशकों की चिंता और बढ़ गई।

बाजार में अस्थिरता जारी रहने की आशंका

विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक वैश्विक बाजारों में स्थिरता नहीं लौटती, तब तक घरेलू बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। निवेशकों को इस समय सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Stock Market

यहां से शेयर करें