दफ़्तर में दिनदहाड़े ख़ून, पूर्व प्रेमी ने 25-30 बार चाकू घोंपकर की युवती की हत्या, CCTV में क़ैद हुई दरिंदगी

मोहाली के कूरियर कंपनी दफ़्तर में कलीग बनकर काम करता रहा हत्यारा, ब्रेकअप के बाद मन में पाल रखी थी खुन्नस; वारदात के बाद खुद को भी मारा चाकू

पंजाब के मोहाली में गुरुवार की शाम एक ऐसी दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया। एक निजी कूरियर कंपनी के दफ़्तर में भरे-पूरे माहौल के बीच एक पूर्व प्रेमी ने अपनी ही सहकर्मी और पूर्व प्रेमिका की चाकू घोंप-घोंपकर निर्मम हत्या कर दी। यह पूरी वारदात दफ़्तर में लगे CCTV कैमरे में क़ैद हो गई और फ़ुटेज के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही देश भर में हड़कंप मच गया।

कौन है पीड़िता और आरोपी?

पीड़िता का नाम डिम्पल (उम्र लगभग 29-30 वर्ष) है, जो पटियाला की रहने वाली थी। आरोपी की पहचान हरजिंदर सिंह मान उर्फ़ ‘हैरी’ (उम्र 39 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों एक ही निजी कूरियर कंपनी में काम करते थे और इसी पेशेवर संबंध के दौरान दोनों के बीच प्रेम-संबंध विकसित हुआ था। 

तीन साल का रिश्ता, फिर ब्रेकअप — और फिर क़त्ल

हैरी और डिम्पल ने करीब 3 साल से अधिक समय तक एक रिश्ते में रहे, लेकिन कुछ समय पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया था। हैरी आगे बढ़ नहीं पाया, वह बार-बार डिम्पल से संबंध जोड़ने की कोशिश करता रहा, पर डिम्पल बिल्कुल भी तैयार नहीं थी। हाल के दिनों में वह भावनात्मक रूप से बेहद टूटा हुआ था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह एकतरफ़ा जुनून ही उसे इस हद तक ले गया कि उसने दफ़्तर को ही क़त्लगाह बना दिया।

रात 7:40 बजे — जब दफ़्तर बना क़त्लगाह

गुरुवार की शाम क़रीब 7:40 बजे हैरी दफ़्तर में दाखिल हुआ और जब डिम्पल अपनी सीट पर कंप्यूटर पर काम कर रही थी, तभी उसने पीछे से हमला बोल दिया। जब डिंम्पल भागने की कोशिश करने लगी, तो हैरी ने उसे दफ़्तर के अंदर तक खदेड़ा, उसके बाल पकड़कर घसीटा और हमला जारी रखा। DSP हरसिमरन सिंह बल ने बताया कि हैरी ने दिम्पल पर 25 से 30 बार चाकू से वार किए। दफ़्तर में मौजूद सहकर्मी उसे रोकने की कोशिश करते रहे, लेकिन दरिंदा नहीं रुका। पूरा दृश्य दफ़्तर के CCTV कैमरे में रिकॉर्ड होता रहा।

वारदात के बाद हैरी ने खुद को भी मारा चाकू

हत्या के बाद हैरी ने खुद को भी चाकू मारकर जान देने की कोशिश की और उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस को घटना की सूचना 112 हेल्पलाइन पर मिली। SHO फेज़-11 ने BNS की धारा 103 के तहत FIR दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। CCTV फ़ुटेज को साक्ष्य के रूप में क़ब्ज़े में ले लिया गया है।

सोशल मीडिया पर हड़कंप, उठ रहे सवाल

वायरल हो रहे CCTV फ़ुटेज को देखकर लोगों में ग़ुस्से और दहशत का माहौल है। महिला सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल उठने लगे हैं — क्या कार्यस्थल महिलाओं के लिए सुरक्षित हैं? क्या ब्रेकअप के बाद उत्पन्न होने वाले मानसिक तनाव से निपटने के लिए समाज में पर्याप्त व्यवस्था है? विशेषज्ञों का कहना है कि “लव जिहाद” या “जिल्ट्ड लवर” जैसी घटनाएँ देश भर में बढ़ रही हैं और इसके लिए ज़रूरी है कि कार्यस्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था सख़्त की जाए और मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाया जाए। जाँच जारी है। आरोपी हैरी अस्पताल में ज़ेर-ए-इलाज है। पुलिस के अनुसार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: दफ़्तर में दिनदहाड़े ख़ून, पूर्व प्रेमी ने 25-30 बार चाकू घोंपकर की युवती की हत्या, CCTV में क़ैद हुई दरिंदगी

यहां से शेयर करें