प्रयागराज के चौहरे हत्याकांड का खुलासा,  बेटे अभिषेक वैश्य ने ही दोस्त सनी गुप्ता की मदद से करवाई माँ-बाप व बहन की हत्या

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक ही परिवार के चार सदस्यों की बेरहमी से हत्या करने वालो को पुलिस ने महज 12 घंटे में सुलझा लिया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के साउथ मलाका इलाके में मिले चार शवों के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सनी गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है ।

हत्याकांड की घटना

मंगलवार को पड़ोसियों द्वारा मकान से आ रही बदबू की शिकायत पर पुलिस जब पहुँची तो साउथ मलाका की तीसरी मंजिल पर बंद घर में चारों शव मिले । शवों में 70 वर्षीय व्यापारी वीरेंद्र कुमार वैश्य, उनकी 65 वर्षीय पत्नी अनिता, उनकी बेटी और बड़े बेटे अभिषेक वैश्य (38 वर्ष) शामिल थे ।

मोटिव: आर्थिक तंगी से शुरू हुई साजिश

पुलिस जांच में सामने आया कि आर्थिक तंगी से परेशान अभिषेक वैश्य ने ही अपने दोस्त सनी गुप्ता के साथ मिलकर लूट व हत्या की साजिश रची थी । अभिषेक ने सनी को अपने माता-पिता और बहन की हत्या के लिए प्रेरित किया, लेकिन बाद में लूट के बंटवारे को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया ।

हत्याकांड का क्रम

अपराधी सनी गुप्ता ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया कि: उसने सबसे पहले अभिषेक की बहन की हत्या की, फिर ऊपर जाकर उसके माता-पिता को मार डाला, लूट के पैसे बंटवारे में विवाद होने पर उसने अपने साथी अभिषेक की भी हत्या कर दी

बरामदगी

पुलिस ने घटना स्थल से लोहे का पाइप (जिसे हथियार के रूप में इस्तेमाल किया गया), ₹1,000 नकद, और भारी मात्रा में सोना-चांदी बरामद किया है । मृतकों के शवों पर लोहे के पाइप से वार करने के निशान मिले हैं, सभी को भारी नुकीली वस्तु से सिर पर वार कर मारा गया था।

दीवार पर मिली संदेहजनक नोट

घटना स्थल से पुलिस को एक हस्तलिखित नोट भी मिला जिस पर कार्डबोर्ड पर लिखा था “बंटी और बबली की बहू ने मारा”। यह नोट मृतकों के शवों के पास मिला है, जिसकी जांच चल रही है। हालांकि मुख्य मोटिव आर्थिक तंगी और लूट का विवाद ही सामने आया है।

पुलिस की कार्रवाई

प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट ने शहर में एक ही परिवार के 4 सदस्यों की सनसनीखेज हत्या की गुत्थी को महज 12 घंटे के भीतर सुलझा लिया। पुलिस ने 80 से अधिक CCTV कैमरों के फुटेज की जांच की और घटना के 12 घंटे के भीतर सनी गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सनी गुप्ता ने पूरे हत्याकांड को कबूला है और पुलिस ने आगे की जांच जारी रखी है।

यह भी पढ़ें: नोएडा पुलिस का रियल हीरो: TSI रमेश पवार ने मोबाइल स्नैचर को फिल्मी अंदाज में पकड़ा, चोटिल होकर भी आरोपी को सौंपा

यहां से शेयर करें