अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कनिष्ठ पुत्री टिफनी ट्रंप शनिवार सुबह अपनी निजी भारत यात्रा के दौरान आगरा पहुंचीं और विश्व प्रसिद्ध ताजमहल का दीदार किया। उनकी यह यात्रा मूल रूप से रविवार सुबह के लिए निर्धारित थी, लेकिन तय प्रोटोकॉल से पहले ही शनिवार को आगरा पहुंच जाने से प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हलचल मच गई। समय सारिणी और प्रस्थान सुबह करीब 9:45 बजे टिफनी ट्रंप का चार्टर्ड विमान आगरा के खेरिया हवाई अड्डे पर उतरा, जहां से वे सीधे ताजमहल के लिए रवाना हुईं। सुबह 11:50 बजे उन्होंने ताजमहल परिसर में प्रवेश किया और लगभग एक घंटे तक वहां समय बिताया। संगमरमर की इस बेमिसाल इमारत की खूबसूरती देखकर टिफनी गदगद नजर आईं और उन्होंने ताजमहल परिसर में स्थित प्रसिद्ध डायना बेंच पर तस्वीरें भी खिंचवाईं। परिवार और राजदूत भी-रिटाइर्ड साथ टिफनी के साथ उनके पति माइकल बूलोस, रिश्तेदार, सगे संबंधी तथा अमेरिकी राजदूत सर्जियो गौर भी मौजूद रहे । इससे पहले वे अपनी निजी यात्रा के दौरान शुक्रवार को New Delhi’s अक्षरधाम मंदिर भी गई थीं, जहां उन्होंने भारतीय संस्कृति और विरासत की सराहना की । अक्षरधाम मंदिर के अनुभव को “अविश्वसनीय” बताते हुए टिफनी ने सोशल मीडिया पर फोटो साझा की थी। सुरक्षा के कड़े इंतजाम वीवीआईपी दौरे को देखते हुए ताजमहल परिसर और पूरे रूट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। प्रशासन, पुलिस और खुफिया एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट रहीं। निजी यात्रा होने के बावजूद सुरक्षा में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती गई । हालांकि, ताजमहल पर्यटकों के लिए खुला रहा और इसे बंद नहीं किया गया ।
आगे की यात्रा
आगरा प्रवास के बाद टिफनी ट्रंप निजी विमान से जैसलमेर के लिए रवाना होंगी। बता दें कि हाल में उन्होंने अपने पति के साथ मिस्र का दौरा भी किया था। छह साल बाद ट्रंप परिवार का ताजमहल दौरा छह वर्ष बाद ट्रंप परिवार का कोई सदस्य फिर ताजमहल देखने पहुंचा है। इससे पहले फरवरी 2020 में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया और पुत्री Ivanka के साथ ताजमहल आए थे और “थैंक यू इंडिया” कहा था । हाल ही में नवंबर 2025 में ट्रंप के पुत्र डोनाल्ड ट्रंप जूनियर भी पत्नी के साथ ताजमहल आए थे। टिफनी ट्रंप की यह यात्रा भारत-अमेरिका संबंधों की मजबूती और भारतीय सांस्कृतिक विरासत के प्रति वैश्विक रुचि का प्रतीक बन गई है।

