लखीमपुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-मैजिक की भिड़ंत में 9 की मौत

Accident in Lakhimpur :

Accident in Lakhimpur : लखीमपुर। पीलीभीत-बस्ती राष्ट्रीय राजमार्ग-730 पर सोमवार सुबह सिसैया के पास हुए भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा तेज रफ्तार ट्रक और सवारियों से भरी टाटा मैजिक की आमने-सामने टक्कर से हुआ। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि मैजिक वाहन के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

Accident in Lakhimpur :

जानकारी के अनुसार टाटा मैजिक में करीब 12 सवारियां थीं, जो लखीमपुर से ईसानगर की ओर जा रही थीं। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।

स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से मैजिक में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायलों और शवों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खमरिया भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने 9 लोगों को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

Accident in Lakhimpur :

हादसे के बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया। दुर्घटना के चलते हाईवे पर काफी देर तक लंबा जाम लगा रहा।

पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि हादसे में नौ लोगों की मौत हुई है, जबकि चार घायल हैं। सभी घायलों का इलाज कराया जा रहा है। पुलिस मृतकों की शिनाख्त और हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

Accident in Lakhimpur :

यहां से शेयर करें