शुरू हुई मंहगाई की मार: पेट्रोल-डीजल और CNG के दाम बढ़े, आम जनता की जेब पर पड़ा सीधा बोझ

Petrol-Diesel Price:

Petrol-Diesel Price Hike News: देश की तेल कंपनियों ने शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊर्जा के दामों में तेज उछाल के बाद यह फैसला लिया गया है। इससे पहले अप्रैल 2022 में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े थे।

दिल्ली में नए रेट

राजधानी दिल्ली में अब पेट्रोल 97.77 रुपये और डीजल 90.67 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।

महानगरों में कीमतों का हाल

शहर पेट्रोल (₹/लीटर) डीजल (₹/लीटर)
दिल्ली 97.77 (+3.00) 90.67 (+3.00)
कोलकाता 108.74 (+3.29) 95.13 (+3.11)
मुंबई 106.68 (+3.14) 93.14 (+3.11)
चेन्नई 103.67 (+2.83) 95.25 (+2.86)

CNG भी हुई महंगी

सीएनजी के दाम भी 2 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ाए गए हैं। दिल्ली में अब CNG 79.09 रुपये प्रति किलो मिलेगी। NCR के नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में भी यही नए दाम लागू होंगे। इससे ऑटो, टैक्सी और निजी वाहन चालकों का खर्च सीधे बढ़ेगा।

 

यह भी पढ़ें: प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई: किसानों के नाम पर ‘दुकान’ चलाने वाले कथित नेताओं की सूची तैयार, शासन को भेजी जाएगी रिपोर्ट

यहां से शेयर करें