Ghaziabad news केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने वीरवर को साहिबाबाद स्थित मिनीरत्न सार्वजनिक उपक्रम सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में बुधवार को 200 मेगावाट पीक (टहस्र) क्षमता वाले अत्याधुनिक सोलर मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का उद्घाटन किया।
उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में कंपनी ने लाभप्रदता, आरक्षित निधियों और विश्वसनीयता में उल्लेखनीय सुधार किया है।
उन्होंने कहा कि सीईएल अब पुन: विकास के मजबूत पथ पर अग्रसर है और मिनीरत्न का दर्जा इसकी बड़ी उपलब्धि है।
उन्होंने कहा कि सीईएल अब नवीकरणीय ऊर्जा के साथ-साथ डेटा सेंटर, वर्टिकल एक्सिस विंड टर्बाइन और इलेक्ट्रॉनिक व डिफेंस टेक्नोलॉजी क्षेत्रों में भी विस्तार कर रहा है।
उन्होंने कहा कि सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड मिनी रत्न से महारत्न की और अग्रसर हो रही है। इन क्षेत्रों में भविष्य में बड़े पैमाने पर व्यावसायिक वृद्धि की संभावनाएं हैं।
सीईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक चेतन प्रकाश जैन ने बताया कि यह परियोजना अत्यंत कम लागत में स्थापित की गई है और इससे संस्थान को दीर्घकालिक स्थिर आय प्राप्त होगी। संयंत्र के संचालन एवं विपणन की जिम्मेदारी मुलकती इन्फ्रारा को सौंपी गई है, जिससे नियमित राजस्व सुनिश्चित होगा।
कार्यक्रम में यह रहे मौजूद
इस मौके पर सीएसआईआर, डीएसआईआर, एनआरडीसी, विभिन्न सार्वजनिक उपक्रमों, स्टार्टअप्स और अन्य संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारी , सरिता कौल, कार्यकारी निदेशक (ओएंडजीए ), सत्यम सिंह, महाप्रबंधक (बीड़ी एन्ड सीसी), आर.के. गर्ग, महाप्रबंधक (एचआर ), कृष्ण वीर सिंह चौधरी (जन संपर्क अधिकारी), अनुपम त्यागी, महाप्रबंधक (आरबीडी), पंकज खन्ना, महाप्रबंधक (वित्त), भट्टाचार्य, महाप्रबंधक, दर्पण तथा साधन, महाप्रबंधक (एसवीपी ) और सीईएल के पूर्व सीएमडी मौजूद रहे।

\Ghaziabad news

