Stock Market Crash : नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट का माहौल बना हुआ है। Nifty 50 के अधिकांश शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, लेकिन इस कमजोरी भरे बाजार में एक पेनी स्टॉक ने निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
Stock Market Crash :
GACM Technologies Ltd के शेयरों में मंगलवार को जबरदस्त उछाल देखने को मिला। महज 64 पैसे का यह शेयर कारोबार के दौरान करीब 10 फीसदी तक चढ़ गया। स्टॉक 60 पैसे पर खुला और शुरुआती कारोबार में 64 पैसे तक पहुंच गया। इससे पहले सोमवार को यह 58 पैसे पर बंद हुआ था।
3 दिन से लगातार रॉकेट बनी हुई है शेयर की चाल
GACM Technologies Ltd के शेयरों में पिछले तीन कारोबारी सत्रों से लगातार तेज खरीदारी देखने को मिल रही है। इस दौरान शेयर का भाव 48 पैसे से बढ़कर 64 पैसे तक पहुंच गया। खास बात यह है कि तेजी के साथ ट्रेडिंग वॉल्युम में भी बड़ा उछाल आया है, जिसे बाजार में मजबूत खरीदारी संकेत माना जा रहा है।
Stock Market Crash : ट्रेडिंग वॉल्युम में भारी उछाल
- 8 मई को शेयर में 70 लाख से ज्यादा शेयरों का कारोबार हुआ।
- 11 मई को वॉल्युम बढ़कर 2 करोड़ 60 लाख शेयर से अधिक पहुंच गया।
- 12 मई को शुरुआती कारोबार में ही करीब 1 करोड़ 80 लाख शेयरों की ट्रेडिंग दर्ज की गई।
रिकॉर्ड स्तर से अभी भी काफी नीचे
हालांकि हालिया तेजी के बावजूद यह शेयर अपने पुराने उच्च स्तर से काफी नीचे बना हुआ है। जनवरी 2024 में GACM Technologies Ltd का शेयर 2.40 रुपये तक पहुंच गया था, लेकिन इसके बाद इसमें लगातार गिरावट देखने को मिली। वहीं मार्च 2020 में यह शेयर 30 पैसे तक टूट गया था।
Stock Market Crash :
क्या काम करती है कंपनी?
1995 में स्थापित GACM Technologies Ltd फाइनेंशियल कंसल्टेंसी और फिनटेक सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनी है। कंपनी ने 20 अप्रैल 2023 को अपना नाम बदलकर स्टैम्पेड कैपिटल लिमिटेड से जीएसीएम टेक्नोलॉजीज लिमिटेड कर लिया था। वर्तमान में कंपनी का मार्केट कैप करीब 82.7 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।
Stock Market Crash :

