लीगल क्विज प्रतियोगिता: आईएमएस लॉ कॉलेज की छात्रा तनिषा चौधरी ने रचा इतिहास

नोएडा । आईएमएस लॉ कॉलेज की छात्रा तनिषा चौधरी ने विधिक प्रश्नोत्तरी (लीगल क्विज) प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता लॉ-ट्रोव द्वारा आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता के दौरान तनिषा चौधरी ने अपनी मजबूत विधिक समझ, तीव्र निर्णय क्षमता और गहन ज्ञान का प्रदर्शन करते हुए सभी प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि पर कॉलेज परिसर में हर्ष का माहौल है। संस्थान के शिक्षकों और सहपाठियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
आईएमएस के वाइस प्रेसिडेंट चिराग गुप्ता ने तनिषा को इस सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि संस्थान के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि तनिषा ने अपनी मेहनत, लगन और समर्पण से यह सफलता अर्जित की है, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी।
वहीं, आईएमएस लॉ कॉलेज के विभागाध्यक्ष डॉ. अंजुम हसन ने बताया कि तनिषा संस्थान के रेशियो रेसर्स क्लब की सक्रिय सदस्य हैं और उनकी यह उपलब्धि कॉलेज के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि उनकी सफलता से अन्य छात्र-छात्राओं को भी बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी। रेशियो रेसर्स क्लब के संयोजक व्यास कुमार यादव ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि तनिषा की यह उपलब्धि निरंतर अभ्यास, समर्पण और उत्कृष्ट तैयारी का परिणाम है, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है।

 

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद नेपाल बॉर्डर से धरा गया फरार बिल्डर मोंटू भसीन — ग्रैंड वेनिस के हजारों पीड़ितों को मिली न्याय की उम्मीद

यहां से शेयर करें