Celestial Phenomenon in Uttar Pradesh : लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मौसम के अचानक बदले मिजाज ने तबाही मचा दी है। बीते दो दिनों में तेज आंधी, भारी बारिश, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में 24 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा 16 पशुओं की भी जान गई है। कई जिलों में पेड़ उखड़ने, दीवारें गिरने और बिजली व्यवस्था ठप होने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
Celestial Phenomenon in Uttar Pradesh :
मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने हादसों पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रभावित परिवारों को 24 घंटे के भीतर राहत राशि और मुआवजा उपलब्ध कराया जाए, साथ ही घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
कई जिलों में तबाही, पेड़ और दीवार गिरने से मौतें
बुधवार से शुरू हुई तेज आंधी और बारिश का असर गुरुवार को भी प्रदेशभर में देखने को मिला। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने कई इलाकों में भारी नुकसान पहुंचाया।
राजधानी Lucknow में दिलकुशा लॉन के सामने एक विशाल पेड़ सड़क पर गिर गया। उसी दौरान ड्यूटी पर जा रहे संविदाकर्मी रविशंकर पांडेय और बालकृष्ण इसकी चपेट में आ गए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
Celestial Phenomenon in Uttar Pradesh :
Auraiya के अजीतमल क्षेत्र में पेड़ गिरने से एक महिला की मौत हो गई। Aligarh में बिजली का पोल गिरने से एक महिला की जान चली गई, जबकि Hathras में दीवार गिरने से दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई।
वहीं Agra के बाह क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से 38 वर्षीय महेश की मौत हो गई।
संतकबीर नगर में निर्माणाधीन टंकी से गिरकर मजदूर की मौत
Sant Kabir Nagar जिले में जल जीवन मिशन की निर्माणाधीन पानी की टंकी पर कार्य कर रहे मजदूर कृष्णा की तेज आंधी के दौरान हादसे में मौत हो गई। बताया गया कि पाइप कनेक्शन का काम करते समय अचानक तेज हवा चलने लगी और मजदूर टंकी के साथ नीचे गिर पड़ा।
राहत आयुक्त ने जारी किए आंकड़े
राहत आयुक्त Hridayesh Ashok के मुताबिक बुधवार शाम से गुरुवार रात तक Ghazipur में चार, Ayodhya और Kushinagar में दो-दो, जबकि Kannauj, Firozabad, Sultanpur और Bulandshahr समेत कई जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत दर्ज की गई है।
आम की फसल को भी भारी नुकसान
पुरवा हवाओं के साथ आई तेज आंधी ने प्रदेश में आम की फसल को भी बड़ा नुकसान पहुंचाया है। बागवानों का कहना है कि तेज हवाओं और ओलावृष्टि से बड़ी मात्रा में कच्चे आम गिर गए हैं, जिससे उत्पादन पर असर पड़ सकता है।
प्रशासन अलर्ट मोड पर
प्रदेश सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य तेज करने, प्रभावित इलाकों का तत्काल सर्वे कराने और बिजली-पानी व्यवस्था जल्द बहाल करने के निर्देश दिए हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों तक कई जिलों में तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई है, जिसके चलते प्रशासन को सतर्क रहने को कहा गया है।
Celestial Phenomenon in Uttar Pradesh :

