पुलिसकर्मियों ने 100 स्कूलों में 31 हजार छात्रों को दिलाई नशा मुक्त भारत की शपथ

New Delhi news  बाहरी जिले की पुलिस ने सात दिवसीय एंटी-ड्रग अभियान के तहत व्यापक जागरूकता अभियान चलाते हुए सैनिक विहार स्थित पीएम श्री केवीएसएस स्कूल और बैंक विहार के क्रिसेंट पब्लिक स्कूल समेत 100 स्कूलों के करीब 31 हजार छात्रों को नशा मुक्त भारत की शपथ दिलाई।
डीसीपी विक्रम सिंह ने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार, समाज और देश के भविष्य के लिए भी गंभीर खतरा है।
उन्होंने छात्रों से सजग रहने, सही निर्णय लेने और अनुशासित जीवन अपनाने की अपील की।
डीसीपी ने छात्रों को नशा मुक्त भारत का संदेश देते हुए उन्हें नशा मुक्त समाज का ब्रांड एंबेसडर बनने के लिए प्रेरित किया। इसके अतिरिक्त एसडीपीओ और थाना प्रभारियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों के स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। उन्होंने कार्यक्रम में छात्रों को नशा मुक्त भारत अभियान की शपथ दिलाई।
बाहरी जिले की कम्युनिटी पुलिसिंग सेल ने इस अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्कूलों और स्थानीय समुदाय के साथ समन्वय स्थापित कर नशे के खिलाफ जागरूकता को जमीनी स्तर तक पहुंचाया गया।
पुलिस ने अभिभावकों, शिक्षकों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे युवाओं को सही दिशा दें, नशे से जुड़ी संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी पुलिस को दें और समाज को नशा मुक्त बनाने में सहयोग करें।
New Delhi news
समाज को नशे के खतरे से बचाना बेहत जरूरी: अलवाल
New Delhi newsक्राइम ब्रांच के एएनटीएफ के डीसीपी राहुल अलवाल ने कहा कि नशा मुक्त भारत अभियान जागरूकता, पुनर्वास और जनभागीदारी के माध्यम से समाज को नशे के खतरे से बचाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल नशे के खिलाफ कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने, नशा छोड़ चुके व्यक्तियों को मुख्यधारा में वापस लाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का एक व्यापक प्रयास है।
उन्होंने छतरपुर स्थित रॉर वेलनेस सेंटर में रविवार को पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स के ड्रग अवेयरनेस वीक जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उक्त विचार व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि युवाओं को सही दिशा देना, उन्हें नशे से दूर रखना और स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना इस अभियान की प्राथमिकता है। इसके लिए स्कूलों, कॉलेजों, समुदायों और पुनर्वास केंद्रों में लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
नशा छोड़ना कठिन जरूर है, लेकिन इच्छाशक्ति से संभव
इसके अलावा सेंटर में 14 लोगों ने अपनी जिंदगी के अनुभव साझा करते हुए बताया कि नशा छोड़ना कठिन जरूर है, लेकिन सही मार्गदर्शन और इच्छाशक्ति से संभव है। उन्होंने नशा मुक्त भारत अभियान के प्रति समर्थन जताते हुए कहा कि नशे से दूर रहना ही स्वस्थ और सफल जीवन की कुंजी है।
प्रतिभागियों ने सुझाव दिया कि इस तरह के अभियान को स्कूलों, कॉलेजों, अभिभावकों और शिक्षकों तक भी नियमित रूप से पहुंचाया जाना चाहिए। साथ ही नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की।
New Delhi news
फ्लैश मॉब और साइक्लिंग रैली से दिया जागरूकता का संदेश
New Delhi news दिल्ली पुलिस के एंटी-ड्रग जागरूकता अभियान नशा बिल्कुल भी अच्छा नहीं के तीसरे दिन जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए फ्लैश मॉब और साइक्लिंग रैली के जरिए युवाओं और आम नागरिकों को नशा मुक्त जीवन का संदेश दिया गया। साइक्लिंग रैली में करीब 400 लोगों ने भाग लिया। यह रैली मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम से शुरू हुआ इंडिया गेट(सी-हेक्सागन) होते हुए आसपास के क्षेत्रों से गुजरते हुए पुन: नेशनल स्टेडियम पर समाप्त हुई।
दिल्ली पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस महत्वपूर्ण अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और नशा मुक्त समाज बनाने में सहयोग करें।

New Delhi news

यहां से शेयर करें