New Delhi news दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने रविवार को सड़क सुरक्षा और यातायात अनुशासन को मजबूत करने के लिए दिल्ली में गलत पार्किंग और रॉन्ग साइड ड्राइविंगके खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया।
ट्रैफिक पुलिस ने महज तीन घंटे के सघन अभियान में गलत पार्किंग और रॉन्ग साइड ड्राइविंग के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 11,800 चालान किए गए।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) विजयंता गोयल आर्या ने बताया कि मुख्य सड़कों, सर्विस लेन और बाजार क्षेत्रों में यातायात बाधित करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्ती दिखाई गई। नो-पार्किंग जोन, चौराहों और फुटपाथों पर खड़े वाहनों को विशेष रूप से हटाया गया और 8,500 से अधिक चालान किए गए। दुर्घटना संभावित स्थानों, प्रमुख मार्गों और उल्लंघन वाले क्षेत्रों में विशेष टीमें तैनात की गईं। दोपहिया, आॅटो, ई-रिक्शा और व्यावसायिक वाहनों सहित सभी श्रेणियों के चालकों पर कार्रवाई करते हुए 3,500 से अधिक चालान किए गए।
निर्धारित स्थानों पर ही वाहन पार्क करें
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित स्थानों पर ही वाहन पार्क करें, लेन अनुशासन का पालन करें और थोड़ी दूरी के लिए भी रॉन्ग साइड ड्राइविंग से बचें। ऐसे उल्लंघन न केवल दंडनीय हैं, बल्कि सड़क पर चलने वालों की जान के लिए भी खतरा बनते हैं।


New Delhi news

