Strict action taken against negligence: पुलिस कमिश्नर का सख्त एक्शन: क्राइम मीटिंग में पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, फेज-2 SHO और LIU इंचार्ज सस्पेंड

Strict action taken against negligence: गौतमबुद्धनगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने एक बार फिर लापरवाह अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए थाना फेज-2 के प्रभारी अवधेश सिंह और एलआईयू (लोकल इंटेलिजेंस यूनिट) इंचार्ज पारुल पुनिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई क्राइम मीटिंग के दौरान की गई। गौतमबुद्ध पुलिस कमिश्नरेट में होने वाली क्राइम मीटिंग में पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि किसी भी कीमत पर काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सूत्रों के अनुसार, थाना प्रभारी अवधेश सिंह पर अपराध नियंत्रण में विफलता और उच्चाधिकारियों को समय पर जानकारी न देने के आरोप हैं। वहीं एलआईयू इंचार्ज पारुल पुनिया पर इंटेलिजेंस संबंधी कर्तव्यों में चूक का आरोप बताया जा रहा है। दोनों के विरुद्ध विभागीय जांच के भी निर्देश दिए गए हैं। पुलिस कमिश्नर ने कानून व्यवस्था नहीं संभाल पाने वाले अधिकारियों के खिलाफ तुरंत प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई करते हुए विभागीय कार्यवाही के निर्देश भी दिए।

उल्लेखनीय है कि यूपी की पहली महिला पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने नोएडा की कमान संभालने के बाद से ही जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराध खत्म करने का संकल्प लिया था। इसी कड़ी में वे समय-समय पर लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कठोर कार्रवाई करती रही हैं।

यह भी पढ़ें: कैश कांड: महाभियोग से पहले जस्टिस यशवंत वर्मा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंपा इस्तीफा, कैश कांड बाद इतनी बेइज्जती झेलने के बाद लिया फैसला

यहां से शेयर करें