Shri Hanuman Janmotsav: नोएडा। शहर में गुरुवार को आयोजित श्री हनुमान यात्रा ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। प्रातःकाल सेक्टर-138 स्थित राष्ट्रीय हनुमान दल कार्यालय से शुरू हुई यह भव्य यात्रा एफएनजी रोड, थाना सेक्टर-142, एडवांट चौकी हनुमान मंदिर और गांधी गोल चक्कर होते हुए थाना फेस-2 तक पहुँची।
Shri Hanuman Janmotsav:

सुबह करीब 10 बजे प्रारंभ हुई यात्रा दोपहर 2 बजे तक चली, जिसमें लगभग 200 से 300 श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यात्रा के दौरान जयकारों, भजन-कीर्तन और धार्मिक उत्साह से पूरा मार्ग गूंजता रहा, जिससे क्षेत्र का माहौल पूरी तरह भक्तिमय बन गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल हिन्दू की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष सरजीत खारी के नेतृत्व में किया गया, जबकि जिला उपाध्यक्ष चौधरी रवि भाटी और संगठन महामंत्री नंदकिशोर सोलंकी का मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ।
यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और पूरे क्षेत्र में भक्ति, आस्था और ऊर्जा का संचार हुआ। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता और सकारात्मक संदेश का प्रसार होता है।
Shri Hanuman Janmotsav:

