‘मन की बात’ के 132वें एपिसोड का हुआ सामूहिक श्रवण, पीएम मोदी के विचारों से प्रेरित हुए कार्यकर्ता

नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 132वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण सेक्टर-26 स्थित ओमवीर अवाना के निवास पर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने एकत्रित होकर प्रधानमंत्री के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना।

कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष तेजा गुर्जर ने भी कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता की।

‘मन की बात’ के इस एपिसोड में प्रधानमंत्री मोदी ने स्वच्छता, जनभागीदारी, आत्मनिर्भरता, नवाचार और राष्ट्र निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने प्रधानमंत्री के संदेशों को पूरी गंभीरता और एकाग्रता के साथ सुना तथा समाज, राष्ट्र और जनकल्याण से जुड़े उनके विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर हरिराम भगत, संदीप उपाध्याय, दुर्वेश तंवर, रवि अग्रवाल, अमित अवाना, महेश जोशी, विनीत अरोड़ा, अजीत सिंह, महेश बाबू, दीपक अवाना, एस.पी. गुप्ता और जगदीश डोडियाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने एकता और राष्ट्रभक्ति की भावना को और अधिक मजबूत किया।

 

यह भी पढ़ें: मेदांता ने ‘मार्च फॉर मायलोमा’ रन से जगाई जागरूकता, 1500 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

यहां से शेयर करें