Noida News: सेक्टर-142 स्थित डेविल्स क्रिकेट ग्राउंड में मैच के दौरान एक खिलाड़ी के साथ हुई मारपीट ने खेल मैदानों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया, जिसमें एक खिलाड़ी का सिर फूट गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
Noida News:
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मैच के दौरान खिलाड़ियों के बीच बहस बढ़ी और देखते ही देखते हाथापाई शुरू हो गई। घटना के समय मैदान में मौजूद खिलाड़ियों और दर्शकों में डर और हड़कंप का माहौल बन गया।
घटना के बाद ग्राउंड प्रबंधन और आयोजकों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मैदान की बुकिंग तो आसानी से कर दी जाती है, लेकिन सुरक्षा और निगरानी के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए जाते। कई बार मैदान में शराब के सेवन के बाद खेलने जैसी गतिविधियां भी सामने आती हैं, जिससे विवाद की स्थिति बनती है।
पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि, अब तक सख्त कदम न उठाए जाने से लोगों में नाराजगी बनी हुई है।
Noida News:

