Major accident at New York’s LaGuardia Airport: न्यूयॉर्क के व्यस्त ला गार्डिया एयरपोर्ट (LGA) पर रविवार रात (स्थानीय समय) एक बड़ा हादसा हो गया, जब मॉन्ट्रियल से आ रहा एयर कनाडा एक्सप्रेस का एक विमान लैंडिंग के बाद टैक्सीवे पर फायर ट्रक से टकरा गया। इस टक्कर में कई लोग घायल हो गए हैं और एयरपोर्ट को पूरी तरह बंद कर दिया गया है।
फ्लाइट AC8646 (जो जाज एविएशन द्वारा संचालित एयर कनाडा एक्सप्रेस की CRJ-900 विमान थी) मॉन्ट्रियल-ट्रूडो इंटरनेशनल एयरपोर्ट (YUL) से न्यूयॉर्क ला गार्डिया आ रही थी। फ्लाइटराडार24 के डेटा के अनुसार, विमान लैंडिंग के बाद लगभग 24-30 मील प्रति घंटा की रफ्तार से टैक्सी कर रहा था, जब यह रनवे 4 के पास फायर ट्रक (ट्रक 1) से जा टकराया।
एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) की ऑडियो रिकॉर्डिंग से पता चलता है कि हादसे से ठीक पहले कंट्रोलर ने घबराहट में चिल्लाते हुए कहा, “स्टॉप, स्टॉप, स्टॉप! ट्रक 1, स्टॉप!” इसके साथ ही अन्य विमानों को गो-अराउंड (अलग जाना) का निर्देश दिया गया और रनवे को तुरंत बंद कर दिया गया। टक्कर के बाद कंट्रोलर ने कहा, “रनवे 4 बंद है” और फिर पूरे एयरपोर्ट को बंद करने का ऐलान किया गया।
हादसे में घायलों की संख्या को लेकर रिपोर्ट्स अलग-अलग हैं:
न्यूयॉर्क पोस्ट और अन्य स्रोतों के अनुसार, 4 फायरफाइटर्स गंभीर रूप से घायल हैं, जिनमें से कुछ की हालत क्रिटिकल बताई जा रही है। कुछ रिपोर्ट्स में पोर्ट अथॉरिटी पुलिस अधिकारियों के गंभीर घायल होने की बात है। विमान में लगभग 80-100 यात्री और क्रू मेंबर थे, जिनमें से कुछ की जांच की जा रही है, लेकिन फिलहाल यात्रियों में कोई गंभीर चोट की पुष्टि नहीं हुई है। कुछ अनकन्फर्म्ड रिपोर्ट्स में 2 मौतों का जिक्र है, लेकिन आधिकारिक तौर पर अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। विमान के नाक (नोज) और फ्रंट फ्यूजलाज को गंभीर नुकसान पहुंचा है, सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में दिख रहा है कि विमान का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है और यह पीछे की तरफ झुक गया है।
एफएए (Federal Aviation Administration) ने तुरंत ग्राउंड स्टॉप जारी किया, जिसके कारण सभी आने-जाने वाली फ्लाइट्स डायवर्ट की जा रही हैं या वापस लौटाई जा रही हैं। एयरपोर्ट कई घंटों तक बंद रहा, और आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंचीं। न्यूयॉर्क सिटी इमरजेंसी मैनेजमेंट और फायर डिपार्टमेंट ने रेस्पॉन्स किया।
यह हादसा खराब मौसम के बीच हुआ बताया जा रहा है, लेकिन वजह की जांच चल रही है कि फायर ट्रक रनवे पर कैसे आ गया। जांचकर्ता ATC ऑडियो, फ्लाइट डेटा और गवाहों के बयानों की जांच कर रहे हैं। एयर कनाडा और जाज एविएशन की ओर से अभी आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है, लेकिन घटना की पुष्टि हो चुकी है। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है।
यह भी पढ़ें: धुरंधर द रिवेंज: बहस तेज छिड़ी, पब्लिक रिव्यू मिले-जुले लेकिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल!

