पुलिस बल विश्वास, सुरक्षा और न्याय का प्रतीक:अली

दिल्ली पुलिस अकादमी में नवप्रशिक्षित पुलिसकर्मियों के लिए शपथ ग्रहण समारोह
New Delhi news  दिल्ली पुलिस अकादमी, झरोड़ा कलां में वीरवार को दिल्ली पुलिस के विभिन्न कैडरों के नवप्रशिक्षित कर्मियों की शपथ ग्रहण परेड का आयोजन किय गया।


मुख्य अतिथि दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त एवं उपनिदेशक मोहम्मद अली ने परेड की सलामी ली।
एडी/आउटडोर, डीपीए झरोड़ा कलां ऋच्छपाल सिंह ने समारोह में 4 एएसआई (स्टेनो) जिनमें 1 महिला, 1 महिला हेड कांस्टेबल (असिस्टेंट वायरलेस आॅपरेटर) और 20 रिकूट कांस्टेबल (वर्कशॉप हैंड) समेत कुल 25 प्रशिक्षुओं को शपथ दिलाई।
मुख्य अतिथि मोहम्मद अली ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए उन्हें सेवा के दौरान अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि पुलिस बल का प्रत्येक सदस्य समाज में विश्वास, सुरक्षा और न्याय का प्रतीक होना चाहिए।
प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हुए सम्मानित
प्रशिक्षण में एएसआई (स्टेनो) नीलम को लॉ विषय में प्रथम स्थान और आउटडोर में भी प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। वहीं एएसआई (स्टेनो) विनय फलवारिया को आॅल राउंड बेस्ट तथा कंप्यूटर एप्लीकेशन में प्रथम स्थान मिला। एएसआई (स्टेनो) प्रमोद को शूटिंग में प्रथम स्थान मिला। इसके अलावा रिकूट कांस्टेबल (वर्कशॉप हैंड) ललित शर्मा को आॅल राउंड बेस्ट और इंडोर में प्रथम स्थान तथा रिकूट कांस्टेबल (वर्कशॉप हैंड) अजयपाल सिंह शेखावत को आउटडोर में प्रथम स्थान के लिए सम्मानित किया गया। सभी पुरस्कार विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा प्रमाण पत्र और नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।

 

New Delhi news

यहां से शेयर करें