दिल्ली पुलिस ने महिला दिवस पर चलाया जागरूकता कार्यक्रम, स्कूल-कॉलेजों में सिखाए आत्मरक्षा के गुर

New Delhi news  दिल्ली पुलिस ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राजधानी के विभिन्न जिलों और इकाइयों में जागरूकता कार्यक्रम, आउटरीच गतिविधियां और सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम का आयोजन किया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण, गुड टच-बैड टच पर लेक्चर, साइबर और सोशल मीडिया जागरूकता सत्र, स्वास्थ्य जांच शिविर, महिलाओं की स्कूटी रैली, सम्मान समारोह और महिला सुरक्षा व कानूनी जागरूकता की जानकारी दी गई।
वहीं नॉर्थ-वेस्ट जिले के आदर्श नगर स्थित जीजीएस स्कूल में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए, जबकि पारिवर्तन सेल ने महिला सुरक्षा जागरूकता बैठक सुरक्षा के नियमों से अवगत कराया।
आउटर-नॉर्थ जिले में रोहिणी सेक्टर-18 स्थित महिला पार्क में पहल एनजीओ के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को साइबर सुरक्षा, कानूनी अधिकार और दिल्ली पुलिस की सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी गई।
रोहिणी जिले में प्रशांत विहार में महिला सुरक्षा बैठक के साथ कई स्कूलों में सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण और गुड टच-बैड टच पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


दक्षिण जिले में छह से अधिक स्थानों पर आत्मरक्षा प्रशिक्षण
दक्षिण जिले में छह से अधिक स्थानों पर महिलाओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए, जबकि मंदांगीर गांव के एमसीडी प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को व्यक्तिगत सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया। दक्षिण-पूर्व जिले में ईस्ट आॅफ कैलाश के स्कूलों और लाजपत नगर सेंट्रल मार्केट में कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं और महिलाओं को कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई। वहीं नेहरू प्लेस मार्केट में साइबर और सोशल मीडिया सुरक्षा पर जागरूकता अभियान चलाया गया।
द्वारका जिले में ककरोला स्थित सरकारी सर्वोदय विद्यालय में छात्राओं के लिए सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण आयोजित किया गया और नजफगढ़ में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। पश्चिम जिले में विकासपुरी, जनकपुरी और पंजाबी बाग के स्कूलों और कॉलेजों में कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं की भूमिका और योगदान को सम्मानित किया गया।

New Delhi news

 


नॉर्थ डीसीपी कार्यालय में स्वास्थ्य जांच शिविर
नॉर्थ जिले में सिविल लाइंस स्थित डीसीपी कार्यालय में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया, जिसमें 65 महिला पुलिसकर्मियों ने भाग लिया। इसके अलावा पिंक बूथ मॉरिस नगर से मिरांडा हाउस कॉलेज तक 40 महिला पुलिसकर्मियों ने स्कूटी रैली निकालकर महिला सुरक्षा का संदेश दिया।
महिला पुलिसकर्मी उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित
ईस्ट जिले में क्लाउडनाइन हॉस्पिटल और कल्याणपुरी में महिला सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया और डीसीपी कार्यालय में 26 महिला पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया। नॉर्थ-ईस्ट जिले में करावल नगर क्षेत्र में छात्र-छात्राओं के साथ पदयात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
ट्रैफिक यूनिट ने बाबा खड़क सिंह मार्ग स्थित ट्रैफिक ट्रेनिंग पार्क में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें दिल्ली ट्रैफिक पुलिस, कॉलेज के छात्र और शिक्षक शामिल हुए।
दिल्ली पुलिस ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए जागरूकता अभियान के लिए दिल्ली पुलिस प्रतिबद्ध है।

New Delhi news

यहां से शेयर करें