मधुबन-बापूधाम अंडरपास से खत्म होगा जाम का झाम

Ghaziabad news   जिले की सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट,  मधुबन-बापूधाम अंडरपास , अब अपने अंतिम चरण में है। दिल्ली-मेरठ रोड पर लंबे समय से लगने वाले ट्रैफिक जाम और रेलवे फाटक की समस्या से जूझ रहे हजारों वाहन चालकों को अगले तीन महीनों में बड़ी राहत मिलने वाली है।
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) और उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम  के संयुक्त प्रयासों से बन रहा यह अंडरपास न केवल यात्रा का समय कम करेगा, बल्कि शहर के रियल एस्टेट और कनेक्टिविटी की तस्वीर भी बदल देगा।
करीब 90 करोड़ रुपये की लागत वाले इस प्रोजेक्ट का 85 प्रतिशत कार्य सेतु निगम ने पूरा कर लिया है। रेलवे ट्रैक के दोनों ओर पिलर खड़े कर स्लैब डालने का कार्य भी संपन्न हो चुका है। अब अंतिम तकनीकी काम और रेलवे ट्रैक के नीचे अंडरपास निर्माण की बारी भारतीय रेलवे  के पक्ष में है। जैसे ही यह कार्य पूरा होगा, सेतु निगम फिनिशिंग कार्य शुरू कर देगा।
इस अंडरपास के खुलने के बाद  गोविंदपुरम, शास्त्रीनगर, स्वर्णजयंतीपुरम  और आसपास की दर्जनों कॉलोनियों के वाहन चालक रेलवे फाटक के लंबे जाम से हमेशा के लिए मुक्ति पाएंगे। हापुड़ चुंगी का लंबा चक्कर काटने की जरूरत भी समाप्त हो जाएगी।

Ghaziabad news

यहां से शेयर करें