बड़ी कार्रवाई : ट्रांस हिंडन जोन पुलिस ने बरामद किए , 75 लाख के मोबाइल

Ghaziabad news  ट्रांस हिंडन जोन, पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के सभी थानों, सर्विलांस और स्वाट टीमों ने संयुक्त अभियान के तहत विभिन्न कंपनियों के 254 चोरी या खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सौंपे। अनुमानित मूल्य लगभग  75 लाख है। डीसीपी ट्रांस हिंडन  निमिष पाटिल ने मीडिया को बताया कि सीईआईआर (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर टीम ने तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण कर देश के विभिन्न राज्यों (हरियाणा, बिहार, दिल्ली एनसीआर) से मोबाइल फोन बरामद किए। बताया कि  थानावार रिकवरी का विवरण  में इंदिरापुरम: 50 मोबाइल,कौशाम्बी: से  60 मोबाइल,खोड़ा:  32 मोबाइल,साहिबाबाद:  21 मोबाइल,लिंक रोड: 30 मोबाइल, शालीमार गार्डन: 42 मोबाइल (66 फीसद  रिकवरी प्रदर्शन) और  टीलामोड़:से  19 मोबाइल (56 फीसद  रिकवरी प्रदर्शन) बरामद हुए है।  अभियान में  चोरी, स्नैचिंग और खोए हुए मोबाइल फोन की रिकवरी के लिए सर्विलांस और मैनुअल इनपुट का उपयोग। तकनीकी और फील्ड टीमों के समन्वित प्रयास से गहन जांच और मोबाइल की पहचान कर स्वामियों को लौटाया गया। रिकवरी प्रतिशत के आधार पर थाना शालीमार गार्डन और थाना टीला मोड़ का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। डीसीपी  ने कहा कि इस अभियान से न केवल मोबाइल चोरी पर अंकुश लगा है, बल्कि आम जनता में सुरक्षा और विश्वास की भावना भी मजबूत हुई है।

Ghaziabad news

यहां से शेयर करें