Avneet Kaur’s Valentine’s Day surprise: मिस्ट्री मैन के साथ फोटो शेयर की, फिर डिलीट! अफवाहें तेज, राघव शर्मा से जुड़ा नाम

Avneet Kaur’s Valentine’s Day surprise: टीवी और सोशल मीडिया स्टार अवनीत कौर (23) ने इस साल के वैलेंटाइन डे पर सोशल मीडिया पर एक रोमांटिक पोस्ट डालकर फैन्स को चौंका दिया, लेकिन कुछ ही देर बाद उसे डिलीट कर दिया। अब यह डिलीटेड पोस्ट स्क्रीनशॉट्स के जरिए वायरल हो गई है और अवनीत की लाइफ में ‘मिस्ट्री मैन’ को लेकर अफवाहें तेज हो गई हैं। ज्यादातर रिपोर्ट्स और फैन्स का दावा है कि यह शख्स कोई और नहीं बल्कि म्यूजिक प्रोड्यूसर राघव शर्मा हैं, जिनसे अवनीत के रिलेशनशिप की अफवाहें 2022 से चल रही हैं।

पोस्ट में अवनीत एक डाइनिंग टेबल पर बैठी नजर आ रही थीं, जहां वे किसी शख्स का हाथ थामे हुए थीं। मैन का चेहरा साफ नहीं दिख रहा था, लेकिन बैकग्राउंड में वैलेंटाइन डे का रोमांटिक माहौल था। कैप्शन या टैग नहीं था, लेकिन पोस्ट डालते ही फैन्स ने स्क्रीनशॉट ले लिए। डिलीट होने के बाद भी सोशल मीडिया पर मीम्स, कमेंट्स और डिबेट्स छिड़ गए। एक यूजर ने लिखा, “अवनीत ने इंस्टा स्टोरी डिलीट कर दी राघव शर्मा के साथ… लेकिन हम तो पहले से जानते हैं!” दूसरे ने कहा, “सॉफ्ट लॉन्च कर दिया दीदी ने!” जबकि कोई बोला, “ये तो हमें कब से पता है, छुपाने की क्या जरूरत?”

राघव शर्मा कौन हैं?

राघव देसी म्यूजिक फैक्ट्री (DMF) के को-फाउंडर हैं और Play DMF में वाइस-प्रेसिडेंट भी। वे ‘Yimmy Yimmy’, ‘La La La’, ‘Mud Mud Ke’ और ‘Pehli Pehli Baarish’ जैसे हिट गानों के लिए जाने जाते हैं। 2025 में राघव ने DMF बैनर तले फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ प्रोड्यूस की, जिसमें हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा लीड रोल में थे। यह फिल्म 25 करोड़ के बजट में बनी और वर्ल्डवाइड 100 करोड़ से ज्यादा (कुछ रिपोर्ट्स में 112 करोड़ तक) की कमाई कर सरप्राइज हिट साबित हुई। राघव को युवा प्रोड्यूसर्स में सबसे कम उम्र वाला भी कहा जाता है।

अफवाहों के मुताबिक, अवनीत और राघव सोशल इवेंट्स में मिले थे। राघव अवनीत से इंप्रेस हुए और लंबे समय तक पीछा किया। दोनों प्रोफेशनल वजहों से रिलेशनशिप को लो-की रखते हैं, क्योंकि अवनीत ने DMF से जुड़े कई प्रोजेक्ट्स किए हैं। दोनों ने कभी रिलेशनशिप की पुष्टि नहीं की, लेकिन यह ‘डिलीटेड पोस्ट’ फिर से चर्चा में ला दिया है। अवनीत ने अभी तक इस पर कोई कमेंट नहीं किया है। फैन्स का कहना है कि यह ‘सॉफ्ट लॉन्च’ हो सकता है या बस एक प्राइवेट डिनर। लेकिन सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग टॉपिक बन चुका है। अवनीत, जो ‘अल्लादीन – नाम तो सुना होगा’ में प्रिंसेस यास्मिन और कई टीवी शोज से फेमस हैं, अब बॉलीवुड में भी एक्टिव हैं। क्या यह अफवाह सच साबित होगी? समय बताएगा।

यहां से शेयर करें