आंगनबाड़ी-आशा कार्यकर्ताओं को राहत, मानदेय बढ़ाने की घोषणा

UP News:

यूपी में आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं का बढ़ेगा मानदेय, सदन में सीएम योगी का ऐलान

UP News: लखनऊ। योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान प्रदेश की आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में निराश्रित और वृद्धावस्था पेंशन बढ़ाने के बाद अब सरकार आंगनबाड़ी व आशा बहनों को भी राहत देने जा रही है।

UP News:

उन्होंने बताया कि शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, रसोइयों और शिक्षकों के लिए भी सरकार लगातार कार्य कर रही है। एक अप्रैल से पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू की जाएगी, जिससे हजारों कर्मचारियों को नि:शुल्क इलाज का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार तुष्टीकरण नहीं, बल्कि संतुष्टीकरण की नीति पर काम कर रही है और छह करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया गया है।

कानून-व्यवस्था पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास की पहली शर्त ‘रूल ऑफ लॉ’ है। प्रदेश में रिकॉर्ड स्तर पर पुलिस भर्तियां की गईं और महिला सशक्तीकरण पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अब ‘फियर जोन’ से ‘फेथ जोन’ में बदल चुका है। कर्फ्यू कल्चर की जगह जीरो टॉलरेंस की नीति लागू है और दंगों की जगह अब उत्सव आधारित अर्थव्यवस्था विकसित हो रही है।

UP News:

विपक्ष पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ दल संवैधानिक संस्थाओं का अपमान कर रहे हैं। एसआईआर प्रक्रिया को लेकर विपक्ष द्वारा भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 की व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश की आर्थिक प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा कि पर्यटन, हॉस्पिटिलिटी और डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश ने नई पहचान बनाई है। एआई, रोबोटिक्स, सेमीकंडक्टर, ड्रोन, साइबर सुरक्षा और इलेक्ट्रिक व्हीकल सेक्टर में भी तेजी से निवेश बढ़ रहा है। लखनऊ में प्रदेश की पहली इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की स्थापना हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि देश में खरीदे जा रहे इलेक्ट्रिक वाहनों में 19 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी यूपी की है, जबकि तिपहिया ई-वाहनों में 40 प्रतिशत से अधिक भागीदारी है। एक्सप्रेस-वे कॉरिडोर पर चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना और 700 से अधिक इलेक्ट्रिक बसों का संचालन प्रदेश में हो रहा है।

युवा शक्ति का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि स्किल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और स्टैंडअप इंडिया जैसी योजनाओं से प्रदेश के युवाओं को नया मंच मिला है। प्रदेश में 20 हजार से अधिक स्टार्टअप सक्रिय हैं। उन्होंने दावा किया कि 2017 से पहले जहां बेरोजगारी दर 19 प्रतिशत से अधिक थी, वह अब घटकर 2.24 प्रतिशत रह गई है।

UP News:

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में अवैध निर्माण पर प्रहार: डूब क्षेत्र में ढहे फार्म हाउस, सैकड़ों पर FIR और भू-माफियाओं की सूची तैयार

यहां से शेयर करें