Former Pakistani-origin mayor in Britain charged: रेप आरोपी बेटे को उर्दू में कहा- फोन छिपाओ, जिसमें था हमले का वीडियो; ट्रायल जारी, बेटे ने आरोप कबूला

Former Pakistani-origin mayor in Britain charged: ब्रिटेन के बर्कशायर के ब्रैकनेल फॉरेस्ट की पूर्व मेयर नाहिद इजाज (61 वर्ष) पर गंभीर आरोप लगा है। उन पर अपने बेटे दीवान खान (41 वर्ष) को सबूत छिपाने में मदद करने का केस चल रहा है। बेटा एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की से रेप के आरोप में ट्रायल पर है। कोर्ट में खुलासा हुआ कि पुलिस गिरफ्तारी के लिए आई तो नाहिद ने दरवाजा देर से खोला और उर्दू में बेटे से बात की ताकि वह हमले का वीडियो वाला मोबाइल फोन छिपा दे। यह केस विंचेस्टर क्राउन कोर्ट में चल रहा है।

प्रॉसिक्यूटर एड वाइल्ड ने कोर्ट में कहा कि 12 सितंबर 2024 की सुबह पुलिस जब दीवान खान को गिरफ्तार करने पहुंची तो नाहिद इजाज ने दरवाजा खोलने में कुछ मिनट की देरी की। इस दौरान उन्होंने उर्दू में बेटे से बात की, क्योंकि पुलिस को उर्दू नहीं आती थी। उद्देश्य था कि दीवान फोन छिपा दे, जिसमें कथित तौर पर रेप का वीडियो था। बाद में दीवान ने पुलिस को दूसरा फोन सौंपा। वाइल्ड ने जूरी से कहा, “मां का बेटे के लिए प्यार यहां क्राइम तक पहुंच गया।”

नाहिद इजाज लेबर पार्टी की सदस्य हैं और मई 2023 से मई 2024 तक ब्रैकनेल फॉरेस्ट की मेयर रहीं। वे पाकिस्तान मूल की हैं और खुद को “पहली पाकिस्तानी मुस्लिम मेयर” होने पर गर्व महसूस करती थीं। अक्टूबर 2024 में उन्होंने काउंसलर पद से इस्तीफा दे दिया। वे न्याय में बाधा डालने (perverting the course of justice) के आरोप से इनकार कर रही हैं।

बेटे दीवान खान पर आरोप है कि जून 2024 में उन्होंने 15 साल की लड़की को MDMA (एक ड्रग) मिली vodka पिलाई, बेहोश होने पर रेप किया और वीडियो बनाया। बाद में वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल किया और धमकी दी कि अगर बताया तो गला काट देंगे। पीड़िता ने कोर्ट में बताया कि वह बेहोश हो गई थी और कार में नग्न अवस्था में जागी। दीवान ने रेप से इनकार किया है, उनका दावा है कि डेटिंग ऐप पर लड़की 24 साल की लगी। हालांकि पीड़िता की प्रोफाइल पर उम्र 19 दिखाई गई थी। दीवान ने फोन छिपाने का आरोप स्वीकार कर लिया है।
पीड़िता ने टीचर को बताया तो वह हिस्टेरिकल हो गई थी।

ट्रायल जारी है और जूरी को सबूत पेश किए जा रहे हैं। ब्रैकनेल फॉरेस्ट काउंसिल ने मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। यह केस ब्रिटेन में पाकिस्तानी मूल की राजनीतिक शख्सियतों और कानून-व्यवस्था पर बहस छेड़ दिया है। आगे की सुनवाई का इंतजार है।

यह भी पढ़ें: Relief from traffic congestion in Greater Noida West: गौड़ चौक-तिगरी के बीच दो नए यूटर्न का निर्माण शुरू, सर्विस रोड चौड़ीकरण भी तेजी पर; अगस्त तक पूरा होने का लक्ष्य

यहां से शेयर करें