Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
बाप को गोलीमार बेटे ने की खुदकुशी, केस दर्ज – जय हिन्द जनाब बाप को गोलीमार बेटे ने की खुदकुशी, केस दर्ज – जय हिन्द जनाब

बाप को गोलीमार बेटे ने की खुदकुशी, केस दर्ज


नोएडा। थाना दनकौर क्षेत्र के अंतर्गत गांव दलेलगढ़ में आज तड़के एक कलयुगी बेटे ने बाप को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। पिता गंभीर रूप से घायल हैं जबकि बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात की सूचना मिलते ही थाना दनकौर पुलिस मौके पर पहुंच गई पुलिस ने बेटे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि पिता का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना दनकौर क्षेत्र के गांव दलेल गढ़ में आज सुबह राजवीर सिंह की उनके बेटे भीम सिंह से कुछ कहासुनी होने पर एक भीम ने अपने पिता पर गोलियों चला दीं। पिता लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े इसके बाद इस युवक ने खुद को भी गोली मारी। भीम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजवीर सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पाते ही थाना दनकौर पुलिस मौके पर पहुंच गई पहुंची। पुलिस का कहना है कि पिता और पुत्र के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा था फिलहाल पुलिस परिजनों से बातचीत कर रही है। ताकि अन्य कारणों का भी पता चल सके खबर लिखे जाने तक मौके पर जांच पड़ताल जारी थी।

यहां से शेयर करें