Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर रंगाई एवं छपाई कार्यशाला का हुआ उद्घाटन राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर रंगाई एवं छपाई कार्यशाला का हुआ उद्घाटन

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर रंगाई एवं छपाई कार्यशाला का हुआ उद्घाटन

Meerut News स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय के ललित कला संकाय के फैशन एवं टेक्सटाइल डिजाइन विभाग ने बुनकर सेवा केंद्र के सहयोग से 11वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह का गौरवपूर्ण उद्घाटन किया।
इस अवसर पर सप्ताह भर चलने वाली गतिविधियों की श्रृंखला का पहला दिन आयोजित किया गया। रंगाई एवं छपाई कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य भारत की समृद्ध हथकरघा एवं वस्त्र विरासत को बढ़ावा देना एवं संरक्षित करना रहा। शुभारंभ ललित कला संकाय के डीन डॉ. पिंटू मिश्रा, फैशन, टेक्सटाइल एवं इंटीरियर डिजाइन विभाग प्रमुख डॉ. नेहा सिंह, प्रदर्शन कला विभाग प्रमुख डॉ. भावना ग्रोवर, एनीमेशन विभाग प्रमुख डॉ. विधि खंडेलवाल ने किया। सत्र का संचालन विकास आयुक्त हस्तशिल्प कार्यालय वस्त्र मंत्रालय के प्रतिष्ठित कारीगर मोहम्मद शरीफ ने किया। उन्होंने छात्रों को पारंपरिक मुद्रण वस्त्र तकनीकों से परिचित कराया और आधुनिक डिजाइन शिक्षा में पारंपरिक शिल्प कौशल के संरक्षण के महत्व पर जोर दिया। डीन डॉ. पिंटू मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रीय हथकरघा दिवस भारत के हथकरघा श्रमिकों की मेहनत और सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान व्यक्त करता है। इस अवसर पर श्रद्धा यादव, डॉ. अरपना कंबोज, डॉ. रशिका कश्यप, शैलजा सिंधय, अनीषा आनंद, डॉ. सुरभि दास, अभिलाषा, मोनिका, शबनम शब्बीर, राघवेंद्र मोहन पाठक, डॉ. अंशु श्रीवास्तव, डॉ. आशीष कुमार मिश्रा, डॉ. वंदना तोमर और लक्ष्य की उपस्थिति रही।

Meerut News

यहां से शेयर करें