Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार मंत्री की समीक्षा  महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार मंत्री की समीक्षा 

महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार मंत्री की समीक्षा 

Meerut News सर्किट हाऊस में महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य द्वारा सम्भव अभियान कार्यक्रम, जनपद के विभागीय कार्यों एवं संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की।
बैठक में मंत्री ने कहा कि महिला एवं बच्चों के प्रति सरकार पूरी तरह से संवेदनशील है तथा उनके जीवन को बेहतर और सशक्त बनाने के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों को सुनिश्चित किया जा रहा है। मंत्री द्वारा सम्भव अभियान 5.0 कार्यक्रम अंतर्गत पोषण जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान तीन गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और तीन बच्चों को अन्न प्राशन किया गया। इस अवसर पर विधायक मेरठ कैंट अमित अग्रवाल, सीएमओ डा. अशोक कटारिया, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुपम यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेश कुमार गुप्ता, जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी, आंगनबाडी कार्यकर्त्री उपस्थित रहे।

 

यहां से शेयर करें