Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
UP News: प्रधानमंत्री के वाराणसी दौरे की तैयारियों का जायजा लेंगे CM योगी UP News: प्रधानमंत्री के वाराणसी दौरे की तैयारियों का जायजा लेंगे CM योगी

UP News: प्रधानमंत्री मोदी के वाराणसी दौरे की तैयारियों का जायजा लेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

UP News:

बारिश की आशंका को देखते हुए सुरक्षा और सुविधा के किए गए विशेष इंतजाम

पुलिस कमिश्नर और जिलाधिकारी ने जनसभा स्थल पर तैयारियों को परखा

UP News: वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो अगस्त को प्रस्तावित एक दिवसीय दौरे की तैयारियां जोर शोर से चल रही है। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं तैयारियों की समीक्षा के लिए वाराणसी पहुंचेंगे। इससे पहले, रविवार को पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल और जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने पीएम की प्रस्तावित जनसभा स्थल — सेवापुरी स्थित बनौली कालिकाधाम — का निरीक्षण किया और विभिन्न व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की। बारिश की संभावना को देखते हुए अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल को जलरोधक और सुरक्षित बनाने के निर्देश दिए। मंच और पंडालों को अधिक मजबूत और वाटरप्रूफ बनाने पर ज़ोर दिया गया है। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल और पार्किंग एरिया में चेकर्ड-प्लेट्स बिछाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बारिश से कीचड़ या जलजमाव से लोगों को असुविधा न हो। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पांच हाइड्रोलिक क्रेनों की तैनाती की जा रही है।

सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाने के उद्देश्य से सभा स्थल, हेलीपैड, जर्मन हैंगर, प्रवेश द्वार और पार्किंग स्थलों का गहन निरीक्षण किया गया। पुलिस कमिश्नर और डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी संवेदनशील क्षेत्रों की ड्रोन से लगातार निगरानी की जाए और सभा स्थल के भीतर व आसपास के इलाकों का पुलिस सत्यापन पूरी गंभीरता से सुनिश्चित किया जाए। भीड़ प्रबंधन को सहज बनाने के लिए प्रवेश और निकास मार्गों पर पर्याप्त संख्या में दिशा-सूचक बोर्ड लगाए जाएंगे। साथ ही, रूट डायवर्जन की योजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पार्किंग से लेकर सभा स्थल तक आगंतुकों की आवाजाही को सुचारु बनाए रखने के लिए वैकल्पिक मार्ग और निकास द्वार भी चिन्हित कर तैयार किए जा रहे हैं। फायर सेफ्टी को लेकर भी कोई चूक न हो, इसके लिए पर्याप्त अग्निशमन यंत्र और फायर टेंडरों की तैनाती सुनिश्चित की जा रही है। कार्यक्रम के दौरान बारिश के मद्देनज़र सभी तैनात पुलिसकर्मियों को रेनकोट उपलब्ध कराने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय) शिवहरी मीणा, पुलिस उपायुक्त गोमती जोन आकाश पटेल और अपर पुलिस उपायुक्त यातायात अंशुमान मिश्रा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बताते चले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सोमवार को दौरे के दौरान सभी तैयारियों की अंतिम समीक्षा की जाएगी।

UP News:

कपड़े की फेरी लगाने जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या

यहां से शेयर करें