Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
यमुना प्राधिकरण की आवासीय स्कीम में अप्लाई किया है तो आप ये जान लीजिए, देखें आप के फार्म में त्रुटि तो नही – जय हिन्द जनाब यमुना प्राधिकरण की आवासीय स्कीम में अप्लाई किया है तो आप ये जान लीजिए, देखें आप के फार्म में त्रुटि तो नही – जय हिन्द जनाब

यमुना प्राधिकरण की आवासीय स्कीम में अप्लाई किया है तो आप ये जान लीजिए, देखें आप के फार्म में त्रुटि तो नही

Yamuna Authority RPS-08/2024: यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की आवासीय भूखंड योजना आरपीएस 08/2024 में यदि आपने अप्लाई किया है तो प्राधिकरण की ओर से महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। प्राधिकरण ने सार्वजनिक सूचना के माध्यम से बताया है कि आवंटन ड्रॉ मैनुअल पद्धति यानी पर्ची निकालकर 10 अक्टूबर को कराया जाएगा। इस बार ड्रॉ कराने का स्थान इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट ग्रेटर नोएडा रखा गया है। ड्रॉ सुबह 10रू00 बजे से शुरू हो जाएगा। इसके अलावा ड्रॉ से पहले प्राप्त हुए आवेदनों की सूची अर्ह एवं अनर्हय के साथ प्राधिकरण की वेबसाइट पर आज यानी 18 सितंबर को 8 बजे प्रकाशित की जा चुकी है।

https://www.yamunaexpresswayauthority.com/web/

जिस पर आवेदक अपनी आपत्ति प्राधिकरण के सीआरसीएल अथवा ईमेल आईडी के जरिये दिनांक 25 सितंबर तक दे सकते हैं। जिसका निस्तारण प्राधिकरण द्वारा 30 सितंबर तक किया जाएगा। उसके बाद अर्ह आवेदकों की अंतिम सूची प्राधिकरण की वेबसाइट पर तीन अक्तूबर को प्रकाशित की जाएगी। 10 अक्टूबर को होने वाले ड्रॉ की पूरी तरह विडियोग्राफी कराई जाएगीं। इसके अलावा फेसबुक पेज और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ऊपर लाइव स्ट्रीमिंग कराया जाएगा।

 

यह भी पढ़े : बोलीं आतिशी, आज मुझे जितना सुख है, उतना ज्यादा दुख भी है

यहां से शेयर करें