Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Song release: फिल्म 'मार्टिन' का 'धड़कनों में...' गाना रिलीज Song release: फिल्म 'मार्टिन' का 'धड़कनों में...' गाना रिलीज

Song release: फिल्म ‘मार्टिन’ का ‘धड़कनों में…’ गाना रिलीज

Song release:

Song release:  पैन इंडिया फिल्म ‘मार्टिन’ का बहुप्रतीक्षित पहला गाना आ गया है, और यह देखने और सुनने में बेहद आकर्षक है। हिंदी में इसका टाइटल ‘धड़कनों में…’, तमिल में ‘जीवन नीये…’, कन्नड़ में ‘जीवा नीने…’, तेलुगु में ‘अधांथेले…’ और मलयालम में ‘वरम पोलर…’ है। गाना बनाने वालाें का दावा है कि यह शानदार लव ट्रैक दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देगा। ध्रुव सरजा और वैभवी शांडिल्य ने ‘धड़कन में…’ को अपनी शानदार केमिस्ट्री के साथ जिंदा कर दिया है। दोनों की ऑन-स्क्रीन जोड़ी देखने लायक है, जो एक खूबसूरत और यादगार परफॉरमेंस क्रिएट करने के लिए सहज रूप से ब्लेंड होती है। उनकी बातचीत के हर एक पल में जादू है, जो गाने को परफेक्ट बनाता है। इस गाने की शूटिंग देश के कुछ सबसे खूबसूरत लोकेशन्स आगरा, जोधपुर, कश्मीर और बादामी में हुई है।

Song release:

ये गाना लेजेंडरी म्यूजिक कंपोजर मणि शर्मा का रचित है, जिसमें एक समृद्ध और अनूठी रचना है जो सभी पांच भाषाओं में गूंजती है। इस गाने के बोल प्रसिद्ध गीतकारों ने लिखे हैं, जिनमें कन्नड़ में एपी अर्जुन, हिंदी में मुनव्वर सादात, तमिल में विवेका, तेलुगु में राम जोगय्या शास्त्री और मलयालम में विनायक शशि कुमार का नाम शामिल हैं। इन सभी ने इस ट्रैक में अपनी-अपनी काव्यात्मक शैली डाली है।

Song release:

इसके अलावा इस गाने के आकर्षण को इसे अपनी आवाज देने वाले टैलेंटेड सिंगर्स ने और बढ़ा दिया हैं। कन्नड़ वर्जन में सोनू निगम और हरिका नारायण की मधुर आवाज़ें हैं। हिंदी में, जावेद अली और पलक मुच्छल ने ट्रैक में अपना जादू बिखेरा है, जबकि तेलुगु वर्जन में श्रीकृष्ण और श्रुतिका समुद्रला ने अपनी आवाज़ दी हैं। हरिचरण और श्रुतिका ने तमिल और मलयालम वर्जन्स में अपनी आवाज़ दी है, जिससे यह गाना वास्तव में एक पैन इंडिया अनुभव बन गया है।

कन्नड़ सिनेमा से उभरने वाली सबसे बड़ी एक्शन फ़िल्म के रूप में, यह महत्वाकांक्षी परियोजना 13 भाषाओं में रिलीज़ होने वाली है, जो भारतीय सिनेमा में एक नया अध्याय लिखेगी।

फिल्मप ‘मार्टिन’ का निर्माण वासावी एंटरप्राइजेज और उदय के मेहता प्रोडक्शन ने किया है। एपी अर्जुन कीनिर्देशित, कहानी और स्क्रीनप्ले अर्जुन सरजा ने लिखा गया है। सत्या हेज की सिनेमैटोग्राफी के साथ, फिल्म का संगीत मणि शर्मा ने रचा है, जिसमें केजीएफ फेम रवि बसरूर ने एक रोमांचक बैकग्राउंड स्कोर दिया गया हैं। यह फिल्म 11 अक्टूबर 2024 को कन्नड़, हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, बंगाली और अन्य अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Song release:

यहां से शेयर करें