Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
कमिश्नर के हस्तक्षेप करने पर किसानों का समस्याओं को सुलझाने की कोशिश – जय हिन्द जनाब कमिश्नर के हस्तक्षेप करने पर किसानों का समस्याओं को सुलझाने की कोशिश – जय हिन्द जनाब

कमिश्नर के हस्तक्षेप करने पर किसानों का समस्याओं को सुलझाने की कोशिश

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर एडीसीपी नोएडा मनीष कुमार मिश्र ने सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट के सभागार में एडीएम एलए व चीफ इंजीनियर विद्युत विभाग के साथ बैठकर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों के साथ गोष्ठी आयोजित करते हुए विभिन्न मुद्दो पर वार्तालाप की गयी। बैठक का उदेश्य था कि किसानों की समस्याओं का निस्तारण किया जाए। किसानों की समस्या को विस्तार से सुनते हुए उनके तत्काल निराकरण के लिए संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। किसानों द्वारा अपनी बिजली व पानी की समस्या को मुख्य रूप से बताया गया। जिस पर वहां मौजूद अधिकारियों द्वारा उन्हे आश्वस्त किया गया कि संबंधित से सामंजस्य स्थापित कर जल्द ही उनकी समस्या का निराकरण कराया जायेगा। पुलिस अधिकारीगण ने किसानों को कानून/व्यवस्था को लेकर आश्वस्त किया गया। गौतमबुद्धनगर पुलिस प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए प्रभावशाली कार्य किये जा रहे है। उनके द्वारा किसानों के साथ पुलिस अधिकारीगण के फोन नम्बर भी साझा किये गये। जिससे भविष्य में कभी भी आवश्यकता पड़ने पर वह तुरंत अपनी समस्या संबंधित अधिकारीगण को बता सके व उनको अविलंब सहायता प्रदान की जा सके। किसाना काफी समय से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करते है। मगर अब तक उनकी समस्याओं का हल नही हो पाया। इससे जिले में कानून व्यवस्था पर सीधे आंच आती है।

 

यह भी पढ़े : Eastern Peripheral ExpressWay: आईसर ट्रक का टायर फटा, 4 लोगों की मौत, ऐसे हो गया दर्दनाक हादसा

यहां से शेयर करें