Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Noida News: सीईओ ने एक ओर वाटर एटीएम का किया शुभारंभ – जय हिन्द जनाब Noida News: सीईओ ने एक ओर वाटर एटीएम का किया शुभारंभ – जय हिन्द जनाब

Noida News: सीईओ ने एक ओर वाटर एटीएम का किया शुभारंभ

Noida News: नोएडा क्षेत्र के नागरिकों को स्वच्छ पेयजल सुविधा प्रदान करने हेतु शुक्रवार को जल विभाग द्वारा यूनियन बैंक से प्राप्त सी आर एस फंड के अंतर्गत ग्राम चौड़ा के पास सेक्टर 12 /22 एवं ग्राम मामूरा के सामने सेक्टर 64 में नवनिर्मित वाटर एटीएम का शुभारंभ प्राधिकरण के सीईओ डॉक्टर लोकेश एम द्वारा किया गया।  महाप्रबंधक जल राघवेंद्र प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वाटर एटीएम सुविधा आम जनमानस को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल आपूर्ति निशुल्क उपलब्ध कराएगा।  उन्होंने बताया कि वाटर एटीएम की क्षमता 1200 लीटर प्रति घंटा होगी और यह वाटर एटीएम सुबह 7:00 से दोपहर 12:00 तक तथा शाम 5:00 से 8:00 तक प्रतिदिन जनमानस के लिए निशुल्क उपलब्ध रहेगी।

यह भी पढ़े : Noida News: ओवर लोडिंग और अवैध खनन पर डीएम ने चलाया चाबुक, अभियान चलाकर डंपर सीज

यहां से शेयर करें